बाराबंकी

UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी ही होंगी कांग्रेस का चुनावी चेहरा, कांग्रेस से होगा भाजपा का मुकाबला

UP Assembly Election 2022: पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में मजबूत होगी। वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोई भी नेता प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

2 min read

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और प्रचार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल पुनिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का चुनावी चेहरा प्रियंका गांधी ही होंगी। उन्होंने कहा कि इस समय में यूपी में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्ती प्रियंका गांधी ही हैं। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही होगा, क्योंकि अब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी काफी पिछड़ चुकी हैं।

चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस-पुनिया

पीएल पुनिया को यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार के प्रमुख 20 सदस्यों वाली समिति का प्रमुख बनाया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर की तैयारियों में जुटी हुई है। तमाम कमेटियों का गठन किया गया है। मुझे चुवाव अभियान समीति का अध्यक्ष बनाया गया है। हम लोग पूरी मेहनत से कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

प्रियंका गांधी ही होंगी कांग्रेस का चुनावी चेहरा

पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में मजबूत होगी। वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोई भी नेता प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। जहां तक सवाल है कि कांग्रेस का चुनाव अभियान किसे केंद्र में रखकर लड़ा जाएगा, तो हम खुशकिस्मत हैं कि प्रियंका गांधी प्रचार के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रियंका गांधी ही हमारा एक चेहरा होंगी जिनके इर्द-गिर्द पूरा चुनाव अभियान चलेगा।

यूपी की सबसे लोकप्रिय नेता हैं प्रियंका-पुनिया

पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी सभी मुद्दों पर सच के लिए लड़ी हैं और जब लखीमपुर खीरी की घटना हुई, तो वह तुरंत पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गईं और उन्हें सीतापुर में हिरासत में लिया गया, लेकिन वह न्याय के लिए अड़ी रहीं। वह अपने संघर्ष में सफल रहीं और सबसे पहले पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी और बहराइच गईं। पीएल पुनिया ने कहा कि चाहे सोनभद्र की घटना हो, उन्नाव या हाथरस की घटनाएं हों, प्रियंका गांधी न्याय के लिए लड़ाई लड़ी हैं, इसलिए लोग और अभी पूरा राज्य उनसे प्रभावित है। कोई भी नेता प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Updated on:
18 Oct 2021 05:23 pm
Published on:
18 Oct 2021 05:17 pm
Also Read
View All