2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में करें ताज का दीदार, बारिश ने बढ़ाई पर्यटकों की धड़कन

मौसम इसी तरह बना रहा, बारिश होती रही या फिर बादल छाए रहे तो सैलानियों का चंद्रमा की रोशनी में ताजमहल में चमकी देखने का ख्वाब साकार नहीं हो सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Oct 2021, 3:30 PM IST

tajmahal.jpg

आगरा. हर कोई चाहता है कि वह एक बार ताज महल जरूर देखें, ताज को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनाया था। ताज का दीदार करने हर साल दुनियाभर से लाखों की संख्या में पर्यटक भारत आते हैं। सूरज की रोशनी हो या फिर चांद की चांदनी, ताज हर रोशनी में अलग रंग के साथ खूबसूरत दिखता है। सोमवार से ताजमहल का रात्रि दर्शन शुरू हो गया है। पहले दिन रात्रि दर्शन के लिए 127 टिकटें बुक हुई हैं, हालांकि बारिश ने पर्यटकों के धड़कनों को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें : बेअसर रहा रेल रोको आंदोलन, कही बारिश के चलते किसानों ने बनाई दूरी तो कहीं पुलिस के घेरे में रही पटरियां और स्टेशन

शरद पूर्णिमा पर होता है ताज का रात्रि दर्शन

शरद पूर्णिमा के अवसर पर ताजमहल पांच दिन (पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व व दो दिन बाद तक) के लिए रात्रि में खुलता है। बुधवार को शरद पूर्णिमा है। इसके चलते सोमवार से ताजमहल का रात्रि दर्शन की शुरुआत हो रही है, जो गुरुवार तक चलेगी। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, इसलिए रात्रि दर्शन नहीं होगा।

कोरोना नियमों का किया जा रहा है पालन

बता दे कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू होने की वजह से रात 8:30 से 11 बजे तक ही पर्यटकों को प्रदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना को देखते हुए आधा-आधा घंटे के पांच स्लाट में पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि एक स्लाट में अधिकतम 50 और एक दिन में अधिकतम 250 पर्यटक ही ताज का रात्रि दर्शन कर सकेंगे।

चमक देखने का ख्वाब रह सकता है अधूरा

जानकारी के मुताबिक सोमवार के रात्रि दर्शन के लिए एएसआइ के ऑफिस से रविवार को पर्यटकों ने 127 टिकटें सोमवार की रात्रि ताज के दर्शन के लिए बुक कराईं थीं। रविवार से आगरा में बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम अचानक बदल गया है और ठंड बढ़ गई है। मौसम इसी तरह बना रहा, बारिश होती रही या फिर बादल छाए रहे तो सैलानियों का चंद्रमा की रोशनी में ताजमहल में चमकी देखने का ख्वाब साकार नहीं हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: 24 घंटे में हुई 75 मिमी बारिश, तापमान में 7 डिग्री की कमी, कल भी बारिश के लिए रहिए तैयार

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश