बाराबंकी

भाभी ने ननद को एक युवक से मिलवाया… फिर बना लिया आपत्तिजनक फोटो वीडियो, अब शारीरिक संबंध बनाने के लिए कर रही ब्लैकमेल

यूपी के बाराबंकी जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी ही ननद को ब्लैकमेल शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है। मामला पुलिस में पहुंचा तो पूरा प्रकरण जानकर पुलिस भी सन्न रह गई।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी ही ननद को पहले एक युवक से मिलवाया, फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार करीब छह वर्ष पहले उसकी भाभी ने उसकी जान-पहचान बेलहरी गांव के रहने वाले एक युवक से कराई थी। इसके बाद युवक का घर पर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान उसने बहला-फुसलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें

घर से सब्जी लेने निकले युवक का 7 दिन बाद टेढ़ी नदी में मिला शव, परिवार का छिन गया सहारा

युवक खुद तो विदेश चला गया, लेकिन फोटो वीडियो और स्क्रीनशॉट भाभी को भेज दिया

पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक ने उन तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे धमकाना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। और मानसिक तनाव झेलती रही। कुछ समय बाद युवक विदेश चला गया। लेकिन उसका संपर्क उसकी भाभी से बना रहा।

अब फोटो वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दूसरे युवक से संबंध बनाने का बना रही दबाव

शिकायत में कहा गया है कि युवक ने पुराने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो भाभी को भेज दिए। आरोप है कि भाभी ने उन सामग्रियों को कुछ अन्य लोगों को भी दिखाया। अब वही वीडियो आधार बनाकर भाभी उस पर दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही है। मना करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

भाभी के घर संदिग्ध लोगों का बराबर आना जाना

पीड़िता ने यह भी बताया कि भाभी के घर पर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे उसे और उसकी मां को डर बना हुआ है। विरोध करने पर घर से निकाल देने की धमकी भी दी गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भाभी और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Feb 2026 05:46 pm
Published on:
26 Feb 2026 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर