
मौलाना ने लड़की का मस्जिद में किया रेप। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
Maulana Raped Girl: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे के मौलाना पर युवती को मस्जिद में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार यह मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना रेहान पर आरोप है कि उसने युवती को बड़ी मस्जिद में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब 2 सालों से मौलाना के संपर्क में थी।
युवती के मुताबिक, 3 मार्च को मौलाना ने उसे मिठाई खिलाने के बहाने बड़ी मस्जिद में बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मस्जिद में मौजूद कुछ युवकों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया था। हालांकि बाद में मौलाना ने उन्हें धमकाकर वह वीडियो डिलीट करवा दिया। इस वजह से पीड़िता काफी समय तक डर और दबाव में रही और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।
युवती का आरोप है कि घटना के बाद मामले को दबाने के लिए मौलाना और उसके परिवार के लोगों ने उससे निकाह करने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन पंचायत के दौरान मौलाना रेहान ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर 31 मार्च को पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना रेहान को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस मामले में ASP विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया, '' युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'' पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
संबंधित विषय:
Published on:
01 Apr 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
