23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही स्कूल से हैं हाईस्कूल की 1st और 2nd टॉपर, अंशिका और अदिति ने लहराया परचम

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम में बाराबंकी जिले के एक ही स्कूल की दो छात्राओं ने 1st और 2nd स्थान प्राप्त किया है।

2 min read
Google source verification

बाराबंकी की अंशिका ने पहला और अदिति ने प्राप्त किया दूसरा स्थान, PC- Patrika

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के नतीजों में बाराबंकी जिले के एक ही स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

इस स्कूल की दो मेधावी छात्राओं अंशिका और अदिति ने क्रमशः जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया है। अंशिका ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश स्तर पर भी टॉप किया, जबकि अदिति ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों द माडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, बाराबंकी, जैदपुर की छात्राएं हैं।

दोनों छात्राओं का एक ही स्कूल से टॉप-2 में जगह बनाना न केवल स्कूल के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे बाराबंकी जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग दोनों मेधावी बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी मना रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में घोषित हुए 10वीं के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं है। इस साल कुल 90.42% अभ्यर्थी सफल रहे हैं, जो पिछले वर्ष (90.11%) की तुलना में 0.31% अधिक है।

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

परिणामों में लैंगिक आधार पर एक बड़ा अंतर देखने को मिला है। पिछले 5 वर्षों से लड़कियां लगातार लड़कों से आगे चल रही हैं।

  • इस वर्ष का प्रदर्शन: लड़कियां 93.76% अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा।
  • अंतर: लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 6.46% बेहतर प्रदर्शन किया है।
वर्षछात्राओं का पास %छात्रों का पास %
2026 (वर्तमान)93.76%87.30%
202593.87%86.66%
202488.42%77.78%
202393.35%86.00%
202291.69%85.25%

इस साल का सबसे प्रेरणादायक पहलू जेल के कैदियों का प्रदर्शन रहा। सलाखों के पीछे रहकर भी शिक्षा की मशाल जलाने वाले कैदियों ने सबको चौंका दिया है।

  • शानदार रिजल्ट: परीक्षा देने वाले 68 कैदियों में से 67 सफल रहे, जिससे उनका कुल पास प्रतिशत 98.53% रहा।
  • बड़ा सुधार: पिछले 6 वर्षों में कैदियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 18% का जबरदस्त इजाफा हुआ है (2020 के 83% से बढ़कर अब 98.53%)।