बाराबंकी

भाजपा नेता को बीच सड़क महिला ने पकड़कर पीटा, लगाया यह आरोप, देखें वीडियो

बाराबंकी में एक भाजपा (BJP) नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है।

2 min read
Woman hitting BJP leader

बाराबंकी. बाराबंकी में एक भाजपा (BJP) नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। पीड़ित की मां ने न सिर्फ इसका विरोध किया बल्कि आज जब मौका मिला तो नेता की चप्पलों से बीच सड़क पिटाई भी कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस महिला बाइक पर सवाल नेता का गिरेबां पकड़ कर उससे पैसे देने की मांग कर रही है। नेता किसी तरह महिला से बचकर भागता नजर आ रहा है।

1.75 लाख रुपए की ठगी की-

पूरा मामला बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां पर बीच सड़क पर त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दलित महिला मंडल अध्यक्ष की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के की सरकारी नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में दिलाने के नाम पर 1.75 लाख रुपए की ठगी की थी। लगातार महिला प्यारा देवी और उसका बेटा मुकेश गैतम मंडल अध्यक्ष से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जिसका एक ऑडियो भी में वायरल हुआ। इस पर मंडल अध्यक्ष ने महिला को चेक दिया, लेकिन खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गई।

महिला ने की थाने में शिकायत-

इसी को लेकर महिला बार-बार मंडल अध्यक्ष से पैसा वापस करने की बात कर रही थी। महिला और मंडल अध्यक्ष की हाथापाई हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में भी की है, जिसके बाद बाराबंकी बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है। वहीं इससे पहले पीड़ित मुकेश गौतम ने इस मामले की जानकारी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को भी दी थी।

भाजपा राज में उसी के कार्यकर्ता की नहीं हो रही सुनवाई-

पीड़ित महिला का कहना है कि बीजेपी के राज में ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही। उसकी ही पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहे हैं और उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। महिला का आरोप है कि बीजेपी के त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष उत्तर वर्मा ने उसके बेटे की नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में चपरासी पद पर लगवाने के लिये एक लाख 75 हजार रुपये की रकम ली थी, जो वह वापस नहीं कर रहा है।

कांग्रेस ने साधा निशाना-

वहीं बीजेपी नेता की इस करतूत पर राजनीति भी जमकर गर्म हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि नौकरी दिलाने के लिए बाराबंकी भाजपा के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने पैसा लिया। ना नौकरी दिया, ना पैसा। भाजपा वाले गजब फ्रॉड हैं। वहीं सपा नेता जूही सिंह ने कहा कि बीजेपी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। वह केवल महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। बाकी वहीं महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। बीजेपी में केवल नाम औऱ रंग बदलने की बात होती है।

Published on:
03 Sept 2021 10:17 pm
Also Read
View All