इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शायर मुनव्वर राणा ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि बीते 21 अगस्त को मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हज़रतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 153A, 505 (1B), 295A, एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।