8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2021: अभी और होगी रिमझिम बरसात, दो दिन में हुई 33 मिमी बारिश

Monsoon 2021: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि अभी पांच सितंबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 3 Sep 2021, 5:17 PM IST

monsoon_2021.jpg

Monsoon 2021: मेरठ. सितंबर के पहले दिन से हो रही लगातार बारिश से जहां तापमान में कमी आई है वहीं दूसरी ओर उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली है। बुधवार और गुरुवार को जिले में 33 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को भी पूरे दिन मेरठ में झमाझम पानी बरसा। इसके साथ ही मौसम में अजीब तरह का परिवर्तन भी देखने को मिला है। जिसमें धूप भी निकली है और बारिश भी हुई है। इसके अलावा आसमान में कई जगहों पर सफेद और नीले बादल छाए रहे तो कहीं पर काले बादलों का डेरा रहा।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुस्लिम महिला की पीएम मोदी से अपील

रिमझिम बरसात का आनंद ले रहे हैं मेरठवासी

मेरठवासी इस समय धूप के बीच हो रही रिमझिम बरसात का आनंद ले रहे हैं। कुछ मिलाकर भादों के महीने में लोगों को सावन का अहसास हो रहा है। बता दें कि बुधवार को मेरठ और एनसीआर में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। दिल्ली में तो बारिश ने पिछले दशकों का रिकार्ड भी तोड़ दिया। गर्मी और उमस से तप रहे लोगों को इस बारिश ने राहत मिली। इसके बाद गुरुवार की तड़के से शुरू हुई तेज बारिश ने पश्चिमी में अपने सभी रिकार्ड तोड़ दिए।

पांच सिंतबर तक है बारिश के आसार

मेरठ के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि अभी पांच सितंबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह बारिश किसानों की फसलों के लिए भी लाभदायक साबित हो रही है।

हवा हुई साफ

बता दें कि गुरुवार को पश्चिमी यूपी में बारिश के चलते हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया था। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ था। बारिश का असर बाजारों पर भी पड़ा। जिसके कारण ग्राहक भी दुकानों पर कम दिखे। इस समय बात तापमान की करें तो मेरठ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है। आर्द्रता इस समय 91 प्रतिशत है। वहीं हवा 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। जिले का एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता 35 पर पहुंच गई है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट मामले की SIT करेगी जांच, IAS अधिकारियों से भी हो सकती है पूछताछ