बारां

Baran Suicide: बोर्ड एग्जाम बिगड़ा तो 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, चचेरे भाई के साथ रहकर करता था पढ़ाई

Rajasthan Suicide Case: बारां शहर में एक छात्र ने पेपर बिगड़ने पर तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
पोस्टमार्टम रूम (फोटो: पत्रिका)

12th Class Student Committed Suicide: बारां शहर में एक 12वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा का पेपर बिगड़ने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की है। छात्र किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार रोहित प्रजापति (17) पुत्र रामस्वरूप, निवासी नाहरगढ़, बारां में अपने चचेरे भाई के साथ रहकर 12वीं साइंस की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह परीक्षा देकर कमरे पर लौटा था। परिजनों के मुताबिक पेपर ठीक नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था।

ये भी पढ़ें

Motivational Story: मजदूर के बेटे ने लिखी नई इबारत, महज 17 साल की उम्र में कर दिया कमाल, सरकार ने दिए 11 लाख रुपए

भाई बाहर गया, लौटकर देखा तो बंद मिला कमरा

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को रोहित का चचेरा भाई अजय प्रजापति अस्पताल में भर्ती एक परिजन से मिलने चला गया। रोहित कमरे पर ही रुका रहा। देर शाम जब अजय वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद दरवाजा धक्का देकर खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। रोहित कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही अस्पताल की पीएम रूम में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के चाचा कैलाश नारायण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छात्र पेपर खराब जाने से तनाव में था।

ये भी पढ़ें

सस्ता पेट्रोल-डीजल बना सिरदर्द: हरियाणा से तस्करी, राजस्थान के पंपों की बिक्री 60% घटी

Published on:
18 Feb 2026 08:02 am
Also Read
View All

अगली खबर