महिला ने बताया कि जरख के काटने से पैर के तलवे से आरपार घाव हो गया है। जरख ने महिला की कोहनी पर भी हमला किया। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को मिलते ही डूब तलैया गांव टीम पहुंची जहां से ग्रामीण से बात चित कर मृत जरख को अपने वाहन से शाहाबाद वन विभाग कार्यालय लेकर आए।
देवरी. बीलखेड़ा माळ के गोयरा गांव के समीप डूब तलैया गांव में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला को जरख ने जख्मी कर घायल कर दिया। लोगों ने अपनी जान बचाने के चक्कर में जरख को भी मौत के घाट उतार दिया। वहीं महिला ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डूब तलैया गांव की रहने वाली महिला फूलों वाई यादव पत्नी साहब यादव अपने घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान पीछे से जरख ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण आए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से महिला को जरख से छुड़ाया। हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी होकर मूर्छित हो गई। ग्रामीण महिला को पास के गांव से कार को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए।
पैर में किया आर-पार दांत
महिला ने बताया कि जरख के काटने से पैर के तलवे से आरपार घाव हो गया है। जरख ने महिला की कोहनी पर भी हमला किया। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को मिलते ही डूब तलैया गांव टीम पहुंची जहां से ग्रामीण से बात चित कर मृत जरख को अपने वाहन से शाहाबाद वन विभाग कार्यालय लेकर आए।
जान पर खेलकर गोवंश का रेस्क्यू
कवाई. छोटे तालाब के बीच फंसे एक गोवंश का गोरक्षक समिति के युवाओं ने तैराकों की सहायता से रेस्क्यू किया। यहां चारों तरफ चारदीवारी बनवा रखी है। यहां पर दो घाट पूरी तरह से खुले हैं। ऐसे में एक गाय इस तालाब में गिर गई। ङ्क्षहदू धार्मिक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पर समिति के सदस्य विष्णु चक्रधारी, दीक्षांत मंडिया, नरेंद्र सुमन पंहुचे। तैराक गिर्राज महावर व करण महावर को बुलाया। दोनों ने गोवंश को कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर किनारे पंहुचाया। जहां टीम के सदस्यों ने गोवंश को तालाब के बाहर निकाला। समिति ने उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया, जहां समिति की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान समिति सदस्य विष्णु, दीक्षांत मंडिया, गौरव नामदेव, मनोज पोटर, गिर्राज करण महावर, नरेंद्र सुमन सहित अन्य सदस्यों ने मदद की।