बारां

हाथी-घोड़ों की शान के साथ बड़ांधाम तक निकाली पदयात्रा

पदयात्रा का स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली पदयात्रा का शहर में आमजन ने स्वागत किया।

2 min read
Apr 13, 2025
दयात्रा का स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली पदयात्रा का शहर में आमजन ने स्वागत किया।

शहर सहित जिलेभर में रही हनुमान जयंती की धूम, यज्ञ, भंडारों का आयोजन, सुंदरकांड पाठ कर वितरित की महाप्रसादी

बारां. श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार दोपहर को श्रीराम स्टेडियम से बड़ां बालाजी धाम तक श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकाली। इसमें राज्य के पूर्व खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, सुरेश गुर्जर विधायक खानपुर, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, करणङ्क्षसह राठौड, निर्मला सहरिया मौजूद रहे। भक्त जयकारे लगाते हुए बैण्डबाजों की धुन पर नाचते-गाते पदयात्रा के रूप में श्रीबडांधाम बालाजी के लिए रवाना हुए। पदयात्रा का स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली पदयात्रा का शहर में आमजन ने स्वागत कियाद्ध। धार्मिक आयोजन को देखते हुए लोगों ने राजनैतिक व धार्मिक बंधन तोडते हुए पदयात्रा में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी की। हाडौती साधु संत मण्डल के 50 से अधिक साधु भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं तथा आकर्षक सज्जा से सजाया गया था। प्रताप चौक स्थित बड वाले बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। पदयात्रा में हाथी पर बनी राधाकृष्ण की झांकी, घोड़ों पर केसरियां पताकाएं लेकर बैठे घुड़सवार, भगवा ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे लोग, साधु, मशक बैंड, झांकियां आकर्षण का केन्द्र थे। पदयात्रा मार्ग में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। श्रीबड़ां बालाजी जन कल्याण समिति अध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि पदयात्रा के दौरान विभिन्न व्यापार संगठनों और सामाजिक संगठनों सहित कई संगठनों के पदाधिकारी भी शोभायात्रा में साथ रहे।

कौमी एकता नजर आई

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मौलाना आजाद सेवा संस्थान, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, अल्पसंख्यक समाज द्वारा जगह-जगह पर शर्बत, छाछ, शीतल जल की व्यवस्था की गई। गुलाब की पंखुडियों की पुष्प वर्षा कर कौमी एकता का परिचय दिया।

इन्होंने किया स्वागत

पदयात्रा का फूड एसोसिएशन, आदि गौड ब्राह्मण सेवा संस्थान, नगर परिषद बारां, राजस्थान शिक्षक संघ, विनोद अदलक्खा, मन्नू पठान, थ्रेशर एसोसियन, ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति, खण्डेलवाल समाज, गीतादेवी दुसाद स्मृति संस्थान की ओर से स्वागत किया गया।

Updated on:
13 Apr 2025 01:26 pm
Published on:
13 Apr 2025 01:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर