बारां

बछड़े की हत्या का आरोप, गोसेवकों ने प्रदर्शन कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम बारां. बरडिय़ा में बछड़े की मौत मामले में हिन्दूवादी संगठनों ने शुक्रवार शाम को प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान इसे अमानवीय मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि इस मामले में 48 घंटे में सकारात्मक […]

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
बछड़े की हत्या का आरोप, गोसेवकों ने प्रदर्शन कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम


बारां. बरडिय़ा में बछड़े की मौत मामले में हिन्दूवादी संगठनों ने शुक्रवार शाम को प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान इसे अमानवीय मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि इस मामले में 48 घंटे में सकारात्मक परिणाम नहीं निकले तो बारां बंद कराया जा सकता है।

यह है मामला


जानकारी के अनुसार श्रीवासुदेव गोसेवा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिन में शहर के बरडिय़ा क्षेत्र में एक बछड़े के घायल होने की सूचना मिली थी। इस पर समिति के सदस्य वहां पहुंचे। बाद में बछड़े की मौत हो गई। मामले को लेकर शुक्रवार शाम को हिन्दूवादी संगठनो के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रताप चौक पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए बछड़े को मारने का आरोप लगाते हुए इसके आरोपियो को कठोर सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान प्रताप चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक हरिराम सोनी ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से समझाइश की एवं उचित कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया। इस घटना के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि बछड़े का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम से देर शाम करवाया गया। वहीं इस मामले में यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Feb 2026 10:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर