25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारां जिले को इस बार मिलेंगे 10 प्रधान, 280 सरपंच और 2542 वार्ड पंच, बदला चुनावी गणित

Baran Panchayat Election 2026: नए परिसीमन के बाद बारां जिले में पंचायती राज चुनाव का गणित बदल गया है। इस बार 10 पंचायत समितियों में प्रधान, 280 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 2542 वार्डों में वार्ड पंच चुने जाएंगे। जिले में 7.99 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
2 min read
Google source verification

बारां

•

image

Kamal Mishra

•

Sep 25, 2026

Baran panchayat elections

Baran: जिला परिषद कार्यालय बारां (फोटो-पत्रिका)

बारां। आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर परिसीमन के बाद जिले में ग्रामीण राजनीति का गणित पूरी तरह बदल गया है। पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ने के साथ इस बार बारां जिले में 10 प्रधान, 280 सरपंच और 2542 वार्ड पंच चुने जाएंगे। हाल ही में लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गांवों में चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। नए परिसीमन से कई क्षेत्रों की सीमाएं बदली हैं, वहीं नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के गठन से संभावित दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

पिछले पंचायत राज चुनाव के समय जिले में 8 पंचायत समितियां और 231 ग्राम पंचायतें थीं। परिसीमन के बाद अब जिले में 10 पंचायत समितियां और 280 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। यानी इस बार दो नई पंचायत समितियां और 49 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। वहीं पूर्व की चेहड़िया और नागदा ग्राम पंचायतों को घटाया गया है।

नाहरगढ़ और केलवाड़ा में भी होगा प्रधान का चुनाव

नए परिसीमन के बाद नाहरगढ़ और केलवाड़ा नई पंचायत समितियों के रूप में अस्तित्व में आई हैं। ऐसे में इस बार इन दोनों पंचायत समितियों में भी प्रधान चुना जाएगा। पंचायत समितियों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों में भी बदलाव आया है।

परिसीमन के तहत जिला परिषद के भी चार नए वार्ड बनाए गए हैं। अब बारां जिला परिषद के कुल 29 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इससे जिला परिषद की चुनावी तस्वीर भी पिछले चुनाव के मुकाबले बदली हुई नजर आएगी।

पंचायत समिति वार्ड और ग्राम पंचायतें

पंचायत समितिपंचायत वार्डग्राम पंचायतें
अन्ता1523
अटरू1934
बारां1526
छबड़ा1935
छीपाबड़ौद2538
केलवाड़ा1528
किशनगंज1528
मांगरोल1518
नाहरगढ़1519
शाहाबाद1531
कुल168280

10 पंचायत समितियों में 168 वार्ड

नए परिसीमन के बाद जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 168 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं 280 ग्राम पंचायतों में कुल 2542 वार्ड हैं। इन वार्डों से वार्ड पंचों का चुनाव होगा। इस तरह पंचायत समिति से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक इस बार बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।

जिले में पंचायत राज चुनाव के लिए कुल 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 9 हजार 376 पुरुष और 3 लाख 90 हजार 472 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा दो थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में 886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

छीपाबड़ौद में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें

जिले की 10 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों की संख्या भी अलग-अलग है। मांगरोल पंचायत समिति में सबसे कम 18 ग्राम पंचायतें हैं, जबकि छीपाबड़ौद में सबसे अधिक 38 ग्राम पंचायतें हैं। छीपाबड़ौद पंचायत समिति में पंचायत समिति वार्डों की संख्या भी सबसे अधिक 25 है।

नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के गठन के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी समीकरण नए सिरे से बनेंगे। आरक्षण और लॉटरी की प्रक्रिया के बाद संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है। पंचायत राज चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही इन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी।

यहां इतने मतदाता व मतदान केन्द्र

पंचायत समितिपुरुष मतदातामहिला मतदातामतदान केन्द्र
अन्ता37,51836,27378
अटरू53,06250,270114
बारां40,77938,73293
छबड़ा50,88747,055106
छीपाबड़ौद72,61069,126155
केलवाड़ा31,32230,95271
किशनगंज37,45636,41878
मांगरोल28,57427,25461
नाहरगढ़25,52724,58255
शाहाबाद31,64129,81075
कुल4,09,3763,90,472886

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026