23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारां जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी: कई दिग्गजों के सपने टूटे, जानें आपकी सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव

बारां में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर आरक्षण लॉटरी में 10 पंचायत समितियों के प्रधान पदों की स्थिति साफ हो गई। बारां, छबड़ा और किशनगंज में सामान्य वर्ग की महिला, जबकि शाहाबाद और अटरू में सामान्य वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई। 29 जिला परिषद व 168 पंचायत समिति वार्डों का भी आरक्षण तय हुआ।
2 min read
Google source verification

बारां

image

Arvind Rao

Sep 23, 2026

baran panchayat election reservation lottery

Baran Panchayat Election Reservation Lottery (Patrika Photo)

Baran Panchayat Election Reservation Lottery: पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर बारां जिले में गांवों की सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में बारां जिला परिषद के 29 वार्ड, 10 पंचायत समितियों के 168 वार्ड और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। आरक्षण की स्थिति साफ होने के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

बता दें कि कई संभावित दावेदारों के चुनाव लड़ने के समीकरण बदल गए हैं, जबकि आरक्षित सीटों पर नए चेहरों के लिए रास्ता खुल गया है। पंच-सरपंच पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण गुरुवार को उपखंड स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद गांवों में भी चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

परिसीमन के बाद बढ़े जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड

परिसीमन एवं पुनर्गठन के बाद जिले में जिला परिषद के वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 29 हो गई है। वहीं 10 पंचायत समितियों में कुल 168 वार्ड हैं। पहले जिले में आठ पंचायत समितियां थीं। केलवाड़ा और नाहरगढ़ को नई पंचायत समितियां बनाया गया है।

केलवाड़ा, किशनगंज, मांगरोल, नाहरगढ़, शाहाबाद, बारां और अंता पंचायत समितियों में 15-15 वार्ड हैं। अटरू और छबड़ा में 19-19 तथा छीपाबड़ौद पंचायत समिति में 25 वार्ड हैं।

पिछले चुनाव में भाजपा-कांग्रेस बराबर

पिछले पंचायत समिति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को चार-चार पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने में सफलता मिली थी। अंता, छबड़ा, छीपाबड़ौद और बारां में भाजपा के प्रधान बने थे, जबकि किशनगंज, शाहाबाद, अटरू और मांगरोल में कांग्रेस के प्रधान चुने गए थे। इस बार आरक्षण बदलने से दोनों दलों के दावेदारों के समीकरण भी बदलेंगे।

जिला प्रमुख पद सामान्य वर्ग के लिए

जिला प्रमुख पद के लिए कुछ दिन पहले जयपुर में आरक्षण की लॉटरी हो चुकी है। इसमें बारां जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) रखा गया है। यानी इस पद पर सामान्य वर्ग के महिला-पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेंगे। पिछले चुनाव में जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था।

प्रधान पदों का आरक्षण

बारां: अनारक्षित महिला
मांगरोल: एससी ओपन
छीपाबड़ौद: एससी महिला
केलवाड़ा: एसटी महिला
नाहरगढ़: एसटी ओपन
शाहाबाद: अनारक्षित
छबड़ा: अनारक्षित महिला
अंता: ओबीसी ओपन
किशनगंज: अनारक्षित महिला
अटरू: अनारक्षित

आरक्षण की लॉटरी के बाद अब राजनीतिक दल संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू करेंगे। वहीं गुरुवार को पंच-सरपंच पदों के आरक्षण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026