बारां

कार्रवाई : तीन नाव और ट्रैक्टर पकड़े, 100 ट्रॉली रेत का स्टॉक जब्त

उपखण्ड अधिकारी सुनील पिपलीवाल के नेतृत्व में ग्राम खेडली डबका में तहसीलदार अटरू व थानाधिकारी अटरू द्वारा अवैध खनन के संबंध में संयुक्त कार्रवाई की
less than 1 minute read
Oct 16, 2025
उपखण्ड अधिकारी सुनील पिपलीवाल के नेतृत्व में ग्राम खेडली डबका में तहसीलदार अटरू व थानाधिकारी अटरू द्वारा अवैध खनन के संबंध में संयुक्त कार्रवाई की
source patrika photo

अवैध खनन पर शिकंजा, टीम ने तीन जगह छापा मारा

अटरू. उपखण्ड अधिकारी सुनील पिपलीवाल के नेतृत्व में ग्राम खेडली डबका में तहसीलदार अटरू व थानाधिकारी अटरू द्वारा अवैध खनन के संबंध में संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां परवन नदी में हो रहे रेत का अवैध खनन करते हुए मौके पर दो बड़ी नाव, एक ट्रैक्टर व खनन में उपयोग में लिए जा रहे उपकरणों को जब्त कर थानाधिकारी अटरू को सौंप दिया। इसी प्रकार ग्राम चौथ्या में भी मौके पर हो रहे अवैध खनन में लिप्त एक लोहे की बडी नाव, पन्द्रह-बीस ट्रॉली रेत के स्टॉक जब्त कर थानाधिकारी अटरू को सुपुर्द किया। ग्राम मायथा में अवैध खनन में लिप्त 80-90 ट्रॉली रेत का स्टॉक जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अटरू महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, थानाधिकारी कल्याण ङ्क्षसह चौधरी खनन अभियंता अंशुमन मीणा, पटवारी जिरोद अभिषेक लवाणिया उपस्थित रहे।

अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

भंवरगढ़. रेंज के वन खंड बिलासगढ़ बी हांका बिलास में ऊंट तलाई के पास गुरुवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन की मदद से वनभूमि पर ट्रेंच खोद कर 50 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। उप वन संरक्षक सुनीलकुमार गौङ़ के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नाहरगढ़ हरि राम चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि वनखंड बिलासगढ़ में अज्ञात अतिक्रमियों द्वारा खेती करने की नीयत से लगभग 50 बीघा जमीन की हंकाई कर बुवाई करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान वनपाल जलवाड़ा लक्ष्मीनारायण मय जाप्ता, नाका नाहरगढ़, नाका डिकोनियां, नाका सिमलोद के वनकर्मी मौजूद रहे। इधर गत दो दिनों से वन विभाग की अचानक हो रही कार्रवाई से अन्य अतिक्रमियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है।

Updated on:
16 Oct 2025 09:58 pm
Published on:
16 Oct 2025 09:58 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’