पीएमओ ने जांच के लिए गठित की कमेटी
बारां. जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के एक बंद कमरे में शराब की खाली बोतलें मिली हंै। वार्ड के एक बंद कमरे की खिड़की से लोगों ने कमरे में ड्रीप स्टैंड से उतारी गई ग्लूकोस को खाली प्लास्टिक की बोतल व आईवी सेट के ढेर में शराब की एक खाली बोतल व एक अद्धा पड़ा हुआ देखा।
read also : आईएएस अधिकारी ने थाने के लॉकअप में बिताई रात
जिले के सबसे बड़े अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इस तरह से शराब की बोतल मिलने से अस्पताल के गार्ड, वार्ड ब्वाय व नर्सिंगकर्मियों की ओर से वार्ड स्तरीय व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. अख्तर अली ने आदेश जारी कर पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। पीएमओ डॉ. अख्तर अली ने बताया कि वार्डों में सुरक्षा गार्डों को बार-बार राउंड करके व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्देशित किया हुआ है। यह बोतल कोई तिमारदार या बाहरी व्यक्ति भी डालकर जा सकता है। फिर भी जांच कमेटी गठित कर दी गई है। तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।