राजस्थान पुलिस ने शादी करवाने के नाम पर बारां जिले में करीब एक डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
बारां। सदर थाना पुलिस टीम ने शादी करवाने के नाम पर जिले में करीब एक डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस के तहत राशि हड़पने का धंधा चलाने वाली दो दुल्हनों व चार दलालों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 14 जून 2024 को मनोज योगी निवासी ईश्वरपुरा थाना मांगरोल ने सदर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके और भाई की शादी करवाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए नगद लिए गए थे।
इससे पहले कोटा निवासी एक युवक से शादी करवाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपए लिए गए। रुपए लेने के बाद लड़कियां साथ भेज दी थी। लेकिन अगले दिन ही वो फरार हो गई। उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सदर थाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही दो लुटेरी दुल्हनों व चार दलालों को गिरफ्तार किया है। संतोपिनी श्रृंगी उर्फ नेहा दास पत्नी जोधराज नागर 25 साल निवासी पूरना बस्ती झरसुगुड़ा ओडिशा पति जोधराज के साथ मिलकर शादी करवाने के नाम पर राशि हड़पने का गोरखधंधा चलाती थी। इन दुल्हनों व दलालों से हड़पी गई राशि बरामद की गई। दलाल लेलिन कुमार पुलिस अभिरक्षा में है। उससे पूछताछ की जा रही है। लुटेरी दुल्हनों व दलालों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें : खुद ही थाने पहुंच गई लुटेरी दुल्हन, जानिए क्या है मामला
पंकजनी बाग पत्नी हेमन्त बाग 40 साल निवासी बारागढ़, प्रिया सिंह उर्फ कुसुम उर्फ कौशल्या पत्नी लेलिन कुमार 31 साल निवासी झरसुगुड़ा, संतोषिनी श्रृंगी उर्फ नेहा दास पत्नी जोधराज नागर 25 साल निवासी झरसुगुड़ा, लेलिन कुमार पुत्र खगेश्वर कुसुम 32 साल झरसुगुड़ा ओडिशा को गिरफ्तार किया गया है।