बारां

Baran Nikay Result: बारां नगर परिषद में AAP ने हासिल किया बहुमत, यहां देखें सभी 6 निकायों का रिजल्ट

Baran Nikay Result: बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 31 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, कांग्रेस को 18 और बीजेपी को 9 सीट मिली है। 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद के 60 वार्डों में 217 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे।
4 min read
• •
Updated: 14 Sep 2026, 2:46 PM IST
baran nikay result
Baran Nikay Result: बारां नगर परिषद और जिले के 5 नगर पालिकाओं के नतीजे (फोटो-पत्रिका)

बारां। राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बारां जिले के सभी छह नगरीय निकायों में हुए मतदान के बाद सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। बारां नगर परिषद के साथ अंता, अटरू, छबड़ा, मांगरोल और सीसवाली नगर पालिकाओं के वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य और शहर की नई सरकार की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है।

अंता नगर पालिका में कांग्रेस-भाजपा बराबर

अंता नगर पालिका चुनाव में 35 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा भी 16 वार्डों में विजयी रही। वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

अटरू नगर पालिका में कांग्रेस के सिर ताज

अटरू नगर पालिका के कुल 25 वार्डो में कांग्रेस ने 14 और बीजेपी ने 10 वार्डों में जीत हासिल की। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका सेन को जीत मिली।

छबड़ा नगर पालिका में फंसा पेंच

छबड़ा नगर पालिका के सभी 28 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। भाजपा के खाते में 14 और कांग्रेस के खाते में 12 सीट गई है। बीएसपी को 2 वार्डों में जीत मिली है। वहीं 7 निर्दलीय जीते हैं।

मांगरोल में बीजेपी को बहुमत

मांगरोल नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने परचम फहराया। 19 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली। कांग्रेस 10 वार्डों में सिमट गई। 6 निर्दलीय जीते, भाजपा का बोर्ड बनने के आसार हैं। दो पूर्व चेयरमैन चुनाव हार गए।

बारां जिले के नगरीय निकाय

बारां- नगर परिषद
अंता- नगर पालिका
अटरू- नगर पालिका
छबड़ा- नगर पालिका
मांगरोल- नगर पालिका
सीसवाली- नगर पालिका

बारां नगर परिषद चुनाव रिजल्ट : AAP ने 31 वार्डों में जीत दर्ज की

वार्ड संख्याजीतेहारेजीत का अंतर
1चंद्रकला सुमन, आपमंजू बाई, कांग्रेस148
2रानी मीणा, आपरेखा, कांग्रेस471
3केशव नागर, आपभरत कुमार यादव, कांग्रेस21
4रोहिताश्व सक्सेना, कांग्रेसमुकुट बिहारी, आप452
5सुनीता बाई, आपसुनीता, भाजपा16
6सागर सिंह, आपद्वारकालाल प्रजापति, भाजपा21
7अंतू रानी, भाजपाप्रतीक्षा शर्मा, कांग्रेस36
8राधा सोनी, आपनम्रता माथुर, कांग्रेस76
9नीरज नागर, आपमनीष गौतम, निर्दलीय413
10गिरीश कुमार मेहर, आपचौथमल, कांग्रेस146
11रविंद्र वर्मा, आपआशा राम, कांग्रेस123
12हरीश वैष्णव, भाजपाप्रशांत गौतम, आप31
13गजेंद्र, आपरिंकू, कांग्रेस8
14प्रियंका, कांग्रेसममता, भाजपा109
15रिंकू, भाजपानिशा, आप176
16दीपक, आपरामविलास, कांग्रेस88
17ऋषि सोन, आपगजेंद्र सिंह, कांग्रेस98
18नवीन कुमार, कांग्रेससूरजमल, भाजपा102
19कलावती, आपभंवरकला, कांग्रेस456
20साजिब खान, कांग्रेसगजेंद्र राठौर, आप298
21यशवंत कुमार यादव, कांग्रेससोनू जाटव, आप219
22रोहित, कांग्रेसरविंद्र गोस्वामी, आप208
23दौलत बाई, आपसीमा यादव, कांग्रेस27
24जयप्रकाश, आपहेमराज, कांग्रेस318
25राजेश बाई, आपज्योति, कांग्रेस129
26नरेश कुमार, आपराहुल, कांग्रेस25
27मीनाक्षी, कांग्रेसनमन जैमिनी, आप107
28दिलीप, भाजपादीपक, AAP164
29विमला बाई, भाजपागीता, कांग्रेस83
30अंजलि, कांग्रेसनति बाई, AAP225
31प्रीति कुमारी, भाजपासुगना बाई बैरवा, आप73
32जितेंद्र कुमार, भाजपाप्रियंका, कांग्रेस29
33धर्मेंद्र भार्गव, भाजपाभरत भूषण, कांग्रेस69
34दीपक सोनी, आपदीपक, भाजपा35
35हितेश चंदेल, आपबृजेश सुमन, भाजपा528
36संजीव कुमार सुमन, आपशिवशंकर, कांग्रेस154
37शीतल राठौर, आपशैलेंद्र, कांग्रेस305
38नीलेश जैन, भाजपाकीर्ति, आप155
39तेजेश, आपश्वेता, भाजपा201
40रानू, कांग्रेसयश, भाजपा185
41हरिओम, आपसोहन सिंह बैरवा, भाजपा54
42पुरुषोत्तम, कांग्रेसयोगेंद्र नागर, भाजपा81
43विजय, कांग्रेससोनिया, भाजपा36
44शरीफ, निर्दलीयअब्दुल कलाम, कांग्रेस85
45खुशबू किन्नर, कांग्रेसललित सुमन, आप86
46कमल राठौर, आपमयंक माथोडिया, कांग्रेस252
47मंजू, आपशीतल मारू, कांग्रेस86
48साजिदा, कांग्रेससलमा बानो, निर्दलीय267
49नफीसा, आपवरुण, भाजपा82
50रिसालत अली, कांग्रेसमोहम्मद तालिब, आप164
51मुनाफ अंसारी, आपमहेश कुमार, कांग्रेस144
52अखलाक, कांग्रेसइंसाफ अंसारी, आप272
53पूजा वैष्णव, कांग्रेससुगना बाई, आप2
54निशा, आपअंतिम सुमन, भाजपा118
55लक्ष्मी सुमन, आपगायत्री, कांग्रेस92
56रफीकन, निर्दलीयकशिश देशवाली, कांग्रेस20
57शिवचरण, कांग्रेसचंद्रमोहन, भाजपा28
58राजेंद्र सिंह, कांग्रेसप्रमोद कुमार शर्मा, भाजपा83
59अशोक कुमार, आपदेवेंद्र, कांग्रेस105
60लोकेश मीणा, आपराजेंद्र, कांग्रेस272

अंता नगर पालिका चुनाव रिजल्ट 2026

वार्ड संख्याबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस / AAP प्रत्याशीकौन जीता
1गिरिश कांतसुरेन्द्रगिरिश कांत (BJP)
2अन्तिमा महावरमैनामैना (कांग्रेस)
3रामकिशनउमाशंकरउमाशंकर (कांग्रेस)
4भूपेन्द्रओमप्रकाशओमप्रकाश (कांग्रेस)
5पंकेश प्रजापतिपिंकी बाईपंकेश प्रजापति (BJP)
6कन्हैयालालसत्यनारायणसत्यनारायण (कांग्रेस)
7सुनीताअर्चनाअर्चना (कांग्रेस)
8दिनेशनरेन्द्रदिनेश (BJP)
9नरेन्द्रराजेन्द्र प्रसादनरेन्द्र (BJP)
10इस्लामआबिद हुसैनशेख आरिफ अनवर (निर्दलीय)
11जीतूकविताजीतू (BJP)
12सुनील मालवचेतन्य कुमारसुनील मालव (BJP)
13मालतीहीना शेखहीना शेख (कांग्रेस)
14दामिनी नागरसंन्तोषदामिनी नागर (BJP)
15विष्णु कुमारीसीमाविष्णु कुमारी (BJP)
16अब्दुल फिरोजफरदीन अंसारीफरदीन अंसारी (कांग्रेस)
17नरगिसमुन्नी बेगममुन्नी बेगम (कांग्रेस)
18धनराज चैारसियाअब्दुल गफ्फारधनराज चैारसिया (BJP)
19अंकितगिरीराजगिरीराज (कांग्रेस)
20यशोदाज्योति सुमनयशोदा (BJP)
21अक्षय सिंहयशपालअक्षय सिंह (BJP)
22पुरूषोत्तम मालवत्रिलोकपुरूषोत्तम मालव (BJP)
23गोविन्द अग्रवालपंकज कुमारगोविन्द अग्रवाल (BJP)
24अशोक कुमारशाहबाज खानमो. शारिक (निर्दलीय)
25महावीर प्रसादलोकेश नागरमहावीर प्रसाद (BJP)
26सीमा सुमनजीतूराम सुमनसीमा सुमन (BJP)
27निर्मलारूकसानारूकसाना (कांग्रेस)
28अनुराग सुमनप्रदीप कुमारप्रदीप कुमार (कांग्रेस)
29सुरेन्द्र गौतमसंदीप शर्मासंदीप शर्मा (कांग्रेस)
30आशीष कोहलीमहेन्द्र कुमार महावरमहेन्द्र कुमार महावर (कांग्रेस)
31रामराजअजय मेघवालअजय मेघवाल (कांग्रेस)
32लीलाधरदीपकदीपक (कांग्रेस)
33रामनारायण यादवलक्ष्मणरामनारायण यादव (BJP)
34जितेन्द्र कुमारहरिओम मीणाघनश्याम (निर्दलीय)
35ललितासुमनसुमन (कांग्रेस)

अटरू नगर पालिका चुनाव रिजल्ट

वार्ड संख्याबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस / AAP प्रत्याशीकौन जीता
1जानकी बाईमुन्नी बाईमुन्नी बाई (कांग्रेस)
2सुषमारिजवाना खानमसुषमा (BJP)
3क्षितिज महावरकिरणक्षितिज महावर (BJP)
4देवीलालप्रहलादप्रहलाद (कांग्रेस)
5कृष्ण मुरारी दिलावररीना कुमारीकृष्ण मुरारी दिलावर (BJP)
6गुलाबचन्दविष्णु सुमनविष्णु सुमन (कांग्रेस)
7हिमांशु शर्मानिशानिशा (कांग्रेस)
8बाबूलालसुरेन्द्र कुमारसुरेन्द्र कुमार (कांग्रेस)
9नितेश प्रताप सिंहदिनेश सेनदिनेश सेन (कांग्रेस)
10कुलदीप सोनीमनोज कुमारमनोज कुमार (कांग्रेस)
11मीना सुमनपिंकीप्रियंका सेन (निर्दलीय)
12सन्तोष बाईटीनाटीना (कांग्रेस)
13सत्यनारायणनितेशनितेश (कांग्रेस)
14महेन्द्रलक्ष्मी चन्दमहेन्द्र (BJP)
15कुलदीप चंद्रसेनराकेशकुलदीप चंद्रसेन (BJP)
16मुकेशनीरज मेघवालनीरज मेघवाल (कांग्रेस)
17रामेश्‍वर मीणारामचंदरामेश्‍वर मीणा (BJP)
18मधु बाईनीतू सुमननीतू सुमन (कांग्रेस)
19प्रमोद कुमारगजेन्द्र कुमारप्रमोद कुमार (BJP)
20रामबाबूश्याम सुन्दररामबाबू (BJP)
21चिंटू गालवपूजापरिणाम बाकी
22जय प्रकाशमोहम्मद फेयजमोहम्मद फेयज (कांग्रेस)
23सीमा गुप्तामंजूमंजू (कांग्रेस)
24कुलदीपबलरामकुलदीप (BJP)
25जगदीप कुमारपवन कुमारपवन कुमार (कांग्रेस)

सीसवाली नगर पालिका चुनाव रिजल्ट :

वार्ड नं.BJP प्रत्याशीकांग्रेसकौन जीता
1घनश्याममुकुट बिहारीश्रवण कुमार (निर्दलीय)
2लोकेशपप्पूलालचंद्रभान (निर्दलीय)
3बुद्धि प्रकाशमुकेशमुकेश (कांग्रेस)
4मोहितरामपाल बैरवारामपाल बैरवा (कांग्रेस)
5गिर्राजचौथमलचौथमल (कांग्रेस)
6ममतापूजा कुमारी हरिजनममता (BJP)
7अशोक कुमारराजेन्द्र कुमारराजेन्द्र कुमार (कांग्रेस)
8ललिताअनीताअनीता (कांग्रेस)
9लाड कँवरमोबीना बेगमलाड कँवर (BJP)
10भूली बाईमरजीनामरजीना (कांग्रेस)
11लता गौतमगायत्री शर्माप्रमीला बाई (निर्दलीय)
12शम्भू दयाल नामामोहम्मद यूनुसमोहम्मद यूनुस (कांग्रेस)
13इनायत हुसैननजरुद्दीन अन्सारीवाजिद अली (निर्दलीय)
14रैना सुमनदेवकी मालीरैना सुमन (BJP)
15पीयूष नागरनवल किशोरपीयूष नागर (BJP)
16रामशंकर वैष्णवगोविन्द नागररामशंकर वैष्णव (BJP)
17रामेश्वर प्रसाद मीनारमेश चन्दरामेश्वर प्रसाद मीना (BJP)
18नंदकिशोरलोकेश गोचरलोकेश गोचर (कांग्रेस)
19विनोद शर्मापीयुष खण्डेलवालपीयुष खण्डेलवाल (कांग्रेस)
20महावीर प्रसादमधुसूदन गुर्जरनन्दकिशोर (निर्दलीय)

जिले में बारां की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंता की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अटरू की राजकीय कन्या महाविद्यालय, छबड़ा की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मांगरोल की राजकीय महाविद्यालय स्थित कन्या छात्रावास और सीसवाली की स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में हो रही है।

मांगरोल में 35 वार्डों के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा एसडीपीआई, वेलफेयर सोसायटी, लोकतांत्रिक पार्टी और बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बागी निर्दलीयों के कारण यहां मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है। अटरू में 25 वार्डों के लिए 80.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां भी परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।

मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।