जिले में नगर निकाय के उप चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुएदोनों स्थानों पर जीत दर्ज की है। नगर परिषद बारां के वार्ड 13 से कौशल किशोर नागर तथा पंचायत समिति छीपाबड़ौद के वार्ड 6 से हंसराज नागर ने जीत दर्ज करते हुए पुन: पार्टी का परचम लहराया।
उपचुनाव : बारां से कौशलकिशोर, हरनावदाशाहजी से हंसराज की जीत
बारां. जिले में नगर निकाय के उप चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुएदोनों स्थानों पर जीत दर्ज की है। नगर परिषद बारां के वार्ड 13 से कौशल किशोर नागर तथा पंचायत समिति छीपाबड़ौद के वार्ड 6 से हंसराज नागर ने जीत दर्ज करते हुए पुन: पार्टी का परचम लहराया।
नगर परिषद के वार्ड 13 के उप चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए थे। इसकी मतगणना सोमवार को सुबह 9 बजे जिला परिषद के सभागार में की गई। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बनवारी लाल बैरवा ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड नम्बर 13 के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। कुल 1365 मतदाताओं में से 736 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें भाजपा के कौशल किशोर नागर को 405, कांग्रेस के मुकेश प्रजापति को 322 मत मिले। 9 नोटा पड़े। कोशल किशोर नागर को 83 मतों से विजयी घोषित किया गया।
छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड 6 हरनावदाशाहजी में आयोजित उप चुनाव में भाजपा के हंसराज नागर 657 मतों से विजय रहे। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम छीपाबड़ौद अभिमन्यु ङ्क्षसह कुन्तल ने बताया कि वार्ड में 6412 में से 3212 मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा के हंसराज नागर को 1907, कांग्रेस के केदार लाल नागर को 1250 मत प्राप्त हुए। वहीं 55 वोट नोटा में डाले गए।
नगर निकाय उप चुनाव में जीत का जश्न
नगर परिषद बारां व छीपाबड़ौद पंचायत समिति उप चुनाव में भाजपा की विजय पर जश्र मनाया गया। जिलाध्यक्ष नरेश ङ्क्षसह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा ने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को सार्थक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया तथा सांसद दुष्यंत ङ्क्षसह, कार्यकर्ताओं एवं जनता का भी आभार जताया गया। जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि सांसद दुष्यंत ङ्क्षसह ने नव निर्वाचित पार्षद व पंचायत समिति सदस्य को दूरभाष से फोन कर बधाई दी। सूचना मिलते ही सभी सांसद कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा व मुकेश केरवालिया, अनुराग, लोकेश शर्मा, विक्की शर्मा, आईटी विभाग जिला संयोजक भानु प्रताप ङ्क्षसह, पार्षद योगेश गौतम, रोहित नायक आदि मौजूद रहे।