बारां

एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी और बेटी का अंतिम संस्कार तो रो पड़ा पूरा गांव, 5 साल का बेटा भी ICU में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

3 Family Member Last Rites On Same Pyre: मृतक पति-पत्नी व पुत्री होने के कारण ग्रामीणों ने एक ही चिता पर तीनों के शव की अंत्येष्टि क्रिया की। इस दौरान मुक्तिधाम पर सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2025, 1:58 PM IST
Feature image

3 Died In National Highway Accident:कवाई नेशनल हाईवे सड़क पर रविवार दोपहर को हुए सड़क हादसे मे कुजेंड निवासी एक ही परिवार के पति पत्नी और बेटी काल का ग्रास बन गए। दुर्घटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार बबलू की मौके पर मौत हो गई थी वहीं घायल अवस्था में पत्नी मीना पुत्री गोरी व पुत्र गौरव को बांरा रेफर किया था जिन्हें इलाज के लिए कोटा भेज दिया गया। जहां पत्नी मीना और पुत्री गोरी की भी रविवार शाम को ही मौत हो गई थी।

बेटा गौरव का जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। रविवार को मीना और गोरी का शव गांव नहीं पहुंचने पर बबलू के शव का भी दाह संस्कार नहीं किया था ऐसे में सोमवार सुबह करीब 8:30 से ही ग्रामीण व परिजन कुंजेड गांव के बाहर चौकी के सामने मुख्य सड़क पर जमा हो गए। जिन्होंने मृतक को न्याय व परिजनों को सरकार द्वारा तुरंत सहायता दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाद में पुलिस की समझाइश पर चौकी परिसर में जमा होकर वहां नारेबाजी करना शुरू कर दी। इस दौरान यहां पहुंचे पटवारी, कानूनगो, अटरू तहसीलदार मंजूर अली, पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आडा ने ग्रामीणों के साथ समझाइश करने के कई प्रयास किए। लेकिन वह मांग पर अड़े रहे। इस दोरान ग्रामीणों ने विधायक को वहां बुलाने की मांग रख दी।

ऐसे में दोपहर करीब 12:00 बजे यहां मीना व गोरी का शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर तीनों के शव की अंतिम संस्कार क्रिया शुरू की। मृतक पति-पत्नी व पुत्री होने के कारण ग्रामीणों ने एक ही चिता पर तीनों के शव की अंत्येष्टि क्रिया की। इस दौरान सबकी आंखें नम थी और मुक्तिधाम पर सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।

ग्रामीणों का कहना था कि प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार व पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता को मृतक के परिजनों को जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Updated on:
21 Apr 2025, 1:58 PM IST
Published on: