बारां नगर परिषद के सभापति के नामांकन के लिए आज अन्तिम दिन, दोपहर साढ़े तीन बजे तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद, कल तक के लिए भी करना पड़ सकता है इंतजार
बारां. नगर परिषद बारां मेें कांग्रेस नेताओं ने जीत के बाद सभापति के लिए उम्मीदवार के चयन को अन्तिम रूप देने के लिए आपसी परामर्श व विमर्श शुरू कर दिया है। कांग्रेस के विश्वस्त व अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस बार पार्टी ऐसे चेहरे को सभापति बनाएगी, जिसके नाम की अब तक चर्चा तक नहीं सुनाई दी। हालांकि कांग्रेस के ही एक नजदीकी नेता खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के विश्वस्त लोगों में शुमार होने से पूर्ण रूप से उनके परिवार के महिला को मौका मिलने को लेकर आश्वस्त हैं।
सभापति का पद अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है तथा कांग्रेस के टिकट पर इस वर्ग की छह महिला उम्मीदवार चुनाव जीतीं हैं। जबकि परिषद पार्षद पद के लिए कांग्रेस 60 में से 32 जीत स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है। दूसरी ओर भाजपा भी इस पद के लिए अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। हालांकि भाजपा के 21 उम्मीदवार ही चुनाव जीते हैं तथा वह बहुमत से कोसों दूर है। वहीं एसडीआई समर्थित कुल पांच उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इनमें एक भी एसी वर्ग की महिला नहीं है। कांग्रेस को अन्य के बहुमत के जरूरत नहीं है। वैसे एसडीपीआई ने पूर्व में ही बोर्ड में अपनी भूमिका तटस्थ रखने का ऐलान कर दिया था। सभापति के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का समय मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे निर्धारित है। इसके बाद सभापति की दावेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी तथा गुरुवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 20 दिसम्बर को मतदान नगर परिषद भवन में होगा।
read also : यातायात पुलिस को चालान काटना पड़ गया भारी
अन्ता पालिकाध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ शुरू
अन्ता. नगरपालिका अन्ता के 35 वार्ड पार्षदों के चुनाव में अन्ता की जनता ने भाजपा तथा कांगे्रस पर एक जैसा विश्वास जताकर 16-16 सीटों से जिताया है। वहीं तीन सीटें अपने दम पर चुनाव लड़े निर्दलीय प्रत्याशी ले गए। ऐसे में अब 20 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में पालिकाध्यक्ष का पद किसके पाले में जाएगा। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सभी नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता तथा राजनीतिक गुरु इस बारे में कयास जरूर लगा रहे हैं। किन्तु किसी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंचा जा रहा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार निर्दलीय विजेता प्रत्याशियों में से एक कांग्रेस तथा दो भाजपा की बाड़ाबंदी में है। यह हवा भी नहीं लगने दी जा रही कि दोनों दल विजयी उम्मीदवारों को 'कहां की सैरÓ पर ले गए। किन्तु इस चर्चा को मानकर गणित का जोड़ बिठाया जाए तो भाजपा अब तक कांग्रेस से एक कदम आगे है। किन्तु पालिकाध्यक्ष के चुनाव में पांच दिन बाकी के चलते किसी निर्दलीय प्रत्याशी का मन 'इस ओर से उस ओर डोल जाएÓ यह चिन्ता जहां भाजपा को खाए जा रही है। वहीं इसी सपने को सच करने में कांग्रेस कसर नहीं छोड़ रही। यही वजह है कि बाड़ाबन्दी में गए सभी विजेताओं के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। ऐसे में अते पते का अभाव होने पर परिजन भी इनसे सम्पर्क नहीं कर पा रहे। दूसरी ओर यहां मुस्लिम समाज के तीन पुरुषों एवं तीन महिलाओं को मिलाकर आधा दर्जन प्रत्याशी वार्ड पार्षद का चुनाव जीते हैं। जिसमें पांच कांग्रेस एवं एक निर्दलीय युवक इलियास शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार अब निर्दलीय 'इलियास दोनों दलों की आसÓ बना हुआ है। पूरे कस्बे में चर्चा है कि 'यह प्रत्याशी जिस खेमे का समर्थन करेगा, उसी के सिर पालिकाध्यक्ष का ताज बंधेगाÓ।
read also : मैली हो रही उजाड़, प्रयास नाकाफी....
हार पर कर रहे विचार
चुनाव जीते कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने यहां चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जुलूस निकाला। पटाखे फूटे, मिठाइयां बटी। वहीं विभिन्न वार्डों से हारे प्रत्याशी अब यह विश्लेषण करने में लगे हैं कि आखिर चूक कहां हुई। एक दो ऐसे भी वार्ड रहे जहां कांग्रेस एवं भाजपा सहित अधिकांश नागरिकों की उम्मीदों के विपरीत नतीजे आए। कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज त्यागी तथा पूजा जैन चुनाव हार गए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी दो दम्पती भी सीट नहीं निकाल सके।
read also : भाजपा की विधायक हुई कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने की जल्दी ठीक होने की कामना
पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
पालिकाध्यक्ष पद के लिए 15 दिसम्बर यानि आज नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिससे इस पद के चेहरे तो सामने आ जाएंगे। किन्तु 'किसकी लगेगी लॉटरी' यह फैसला 20 दिसम्बर को दोपहर तक ही हो पाएगा। ऐसे में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं सहित उच्च पदाधिकारियों की धुकधुकी तेज हो चली है।