बारां

मौसम में बदलाव से डेंगू ने बदली रणनीति: इसलिए लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे

बारां जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे ओर मच्छर रोधी (एंटीलार्वा) गतिविधियां की जा रही है। इसके लिए चिकित्सा टीमें घरों पर पहुंच रही है, लेकिन कई लोग बीमारियों को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे है। इससे लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे है।

2 min read
Oct 16, 2023

बारां जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे ओर मच्छर रोधी (एंटीलार्वा) गतिविधियां की जा रही है। इसके लिए चिकित्सा टीमें घरों पर पहुंच रही है, लेकिन कई लोग बीमारियों को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे है। इससे लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे है। जिले में इसी माह बीते 13 दिनों में डेंगू बुखार के 19 मरीज जांच के बाद चिन्हित किए जा चुके है। इस मौसमी बीमारियों के सीजन में बीते करीब सवा दो माह के दौरान जिले में 74 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। यह तो सरकारी अस्पतालों में जांच के बाद चिन्हित किए गए मरीज है। इसके अलावा कई लोग निजी अस्पताल और क्लिनिक पर भी इलाज कराने पहुंच रहे है।

मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल में तो विभिन्न काउंटरों पर देर तक लोगों को लाइन में खड़ा रहकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद एहतियात नहीं बरतने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। दवा वितरण केन्द्रों ओर जांच केन्द्रों पर लम्बी लाइने लग रही है। अस्पताल में प्रवेश करते ही पंजीयन काउंटर की लाइन और उसके बाद ओपीडी में चिकित्सक से उपचार परामर्श लेने के लिए बारी का इंतजार और फिर जांच केन्द्र, बीपी शुगर के लिए एनसीडी क्लिनिक पर कतार में खड़ा रहना ओर फिर दवा लेने के लिए लाइन में रहना पड़ रहा है। यहां बारी के इंतजार में कुछ तो थक हार कर फर्श पर ही बैठे रहते है।

1 से 13 अक्टूबर तक की गई गतिविधि
टीम 280
सर्वे किए क्षेत्र 3709
जांचें गए घर 155801
लार्वा पाए घर 558
जांचे गए कन्टेनर 267547
लार्वा मिले कन्टेनर 641
उपचारित कन्टेनर 911
टेमीफोस डाले स्थान 2229
एमएलओ डाले स्थान 4862
बुखार रोगी मिले 1522
ब्लड स्लाईड ली गई 1522
वितरित किए पम्पलेट 5149
स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षा 210

मौसमी बीमारियों को लेकर लगातार सर्वे ओर एंटीलार्वा गतिविधियां की जा रही है। जिला और ब्लॉक स्तर से भी प्रभावी निगरानी की जा रही है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डेंगू को लेकर लोगों को भी एहतियात बरतनी चाहिए।
डॉ. राजेन्द्र कुमार मीणा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

पूरे माह मिलते रहेंगे डेंगू रोगी
चिकित्सा विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिले में बीते करीब सवा माह के दौरान डेंगू पाूजीटिव के मामले अधिक बढ़े है ओर फिलहाल लगातार मरीजों के सामने आने का सिलसिला जारी है। सामान्यतया अक्टूबर माह के शुरूआत में डेंगू पॉजीटिव के मामले आने बंद हो जाते है, लेकिन इस वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक डेंगू के हावी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इस वर्ष अगस्त में हर तीन दिन में एक नया डेंगू रोगी मिल रहा था, लेकिन अक्टूबर माह में 13 दिनों में 19 डेंगू रोगी मिले है। इससे हर रोज एक से अधिक रोगी सामने आ रहा है।

Published on:
16 Oct 2023 03:17 pm
Also Read
View All