6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dengue : अब और भी खतरनाक हुआ डेंगू , 30 दिन में 70 मरीज, बेहद गंभीर लक्षण, रहें सावधान

Health News : जिले में एक माह के भीतर डेंगू के 70 मरीज मिल चुके हैं। गुरुवार को डेंगू के 7 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर-घर जाकर डेंगू के संबंध में लोगों को जानकारी दे रही है। जांच में अभी भी कई घरों में लार्वा मिल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Dengue : अब और भी खतरनाक हुआ डेंगू , 30 दिन में 70 मरीज, बेहद गंभीर लक्षण,  रहें सावधान

Dengue : अब और भी खतरनाक हुआ डेंगू , 30 दिन में 70 मरीज, बेहद गंभीर लक्षण, रहें सावधान

भिलाई . जिले में एक माह के भीतर डेंगू के 70 मरीज मिल चुके हैं। गुरुवार को डेंगू के 7 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर-घर जाकर डेंगू के संबंध में लोगों को जानकारी दे रही है। जांच में अभी भी कई घरों में लार्वा मिल रहे हैं।

जिला में कीट विज्ञान शास्त्री (एंटोमोलॉजिस्ट) की जरूरत है। इससे लार्वा के स्रोत की सही जानकारी मिल पाती। रायपुर से गुरुवार को सेक्टर-2 में जायजा लेने के लिए जीएफएटीएम के राज्य सलाहकार शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंचे।

यह भी पढें : Crime : चाकू की नोक पर महिला के साथ हुई ऐसी वारदात, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इसके साथ-साथ मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे, बीएसपी के महाप्रबंधक केके यादव, आरके गुप्ता, उपमहाप्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग सीपीएम भिलाई, तुसार वर्मा, डॉक्टर पीयाम सिंह भी पहुंचे। इनकी मौजूदगी में घर-घर सर्वे के साथ-साथ दवा छिड़काव का काम भी किया गया। नए मरीज सेक्टर-10 में मिला है, उनके आसपास दवा का छिड़काव किए।

यह भी पढें : विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एक्शन मोड में बीजेपी, जनता से सीधे जुड़ने सांसद बघेल ने जारी किया व्हाट्सएप्प नंबर, प्रत्याशियों पर कही बड़ी बात

सामान्य टीम को नजर आ रही लार्वा

गुरुवार को सेक्टर-2 के 30 घर में एक टीम ने जांच की। इसमें से 7 घरों के पानी टंकी में लार्वा मौजूद था। इसके पहले इनके घरों में टीम जांच करने नहीं पहुंची थी। वहीं एक्सपर्ट अगर जांच करते, तो डेंगू मच्छर के स्रोत का भी पता चल जाता।

यहां मिले नए मरीज - गुरुवार को डेंगू के 7 नए मरीज मिले। इसमें सेक्टर-2, नेहरू नगर, शंकरपारा, रामनगर, शांतिनगर और मठपारा (जामुल) शामिल है।

वर्तमान में डेंगू के 17 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है।

यहां बड़ी लापरवाही

बीएसपी ने सफाई टेंडर करने में विलंब किया। इससे शहर में गंदगी पसर गई। अब सेक्टर-2 में नए केस हर दिन मिल रहे हैं, तब भी तीन-तीन लेयर होने के बाद भी कोई रोकथाम नहीं हो पा रहा है।

टाउनशिप में पहली लेयर पीएचडी विभाग की है। इसकी टीम काम कर रही है। दूसरी लेयर नगर निगम की है, वह टीम भी टाउनशिप एरिया में काम कर रही है। तीसरी लेयर स्वास्थ्य विभाग की है। वह टीम भी घर-घर पहुंच रही है।