बारां जिले के केलवाड़ा की दांता पंचायत में हादसा
केलवाड़ा. बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे की दांता पंचायत में कोविड सेंटर के पीछे स्थित मीणा बस्ती में गुरुवार रात्रि एक हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें केलवाड़ा के स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद संभागीय मुख्यालय कोटा स्थित सरकारी अस्पताल रैफर किया गया।
read also : हे भगवान! मंदिर माफी की जमीन पर गांजे की खेती
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात 8 बजे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी भयानक तरह से फैली कि इससे घर में मौजूद 5 लोग झुलस गए। पड़ोसियों ने उन्हें केलवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उन्हें कोटा रेफर कर दिया। घायलों में मुकेश पुत्र जानकी लाल उम्र 30 साल, मनीषा पत्नि मुकेश उम्र 28 साल, यश पुत्र मुकेश उम्र 6 साल, रामनिवास पुत्र जगदीश उम्र 14 साल महेश पुत्र रामकिशन उम्र 30 साल जाति माली बुरी तरह झुलसे हैं। गैस से आग पकडऩे की सूचना पर आसपास मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर ख़ाक हो गया।