
मंदिर माफी की जमीन पर गांजे की खेती942 किलो वजनी 2200 गांजे के पौध व एक किलो गांजा बरामद
झालावाड़/मनोहरथाना. राज्य सरकार ने मंदिर माफी की जमीन मंदिर में सेवा पूजा करने वाले पुजारियों के भरण पोषण के लिए दी गई थी, लेकिन जमीन पर अवैध गांजे की खेती हो रही है। मामला जिले के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के सूलिया जागीर गांव का है, जहां कामखेड़ा व मनोहरथाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंदिर माफी की जमीन पर एक बीघा में गांजे की खेती करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 942 किलो वजनी 2200 गांजे के पौधे व एक किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
लहसुन व गेहूं की आड़ में उगाया गांजा
एसपी डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिला स्पेशन टीम को परवन नदी के पास मंदिर माफी की जमीन पर पुजारी द्वारा गांजे की खेती करने की सूचना मिली। जिला स्पेशन टीम ने मनोहरथाना व कामखेड़ा थाने के संयुक्त प्रयास से खेत में लहसुन व गेहूं की फसल की आड़ में करीब एक बीघा में की गई गांजे की फसल को उखाड़ा, जिसमें 2200 पौधे थे। इन पौधा को वजन 942 किलोग्राम हुआ। मौके से 1 किलो गांजा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पुजारी रामस्वरूप बैराजी के पुत्र मुकेश बैरागी (28) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
Updated on:
07 Jan 2021 07:32 pm
Published on:
07 Jan 2021 07:32 pm
