बारां

Baran Crime: ससुराल नहीं भेजने से खफा पति ने पत्नी के भाई को मारी थी कुल्हाड़ी, जंगल में काट रहा था फरारी, गिरफ्तार

बारां में पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से नाराज पति ने पत्नी के भाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने 5 दिन की तलाश के बाद आरोपी लड्डू सहरिया को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Jul 17, 2026
Baran Murder Case
गिरफ्तार आरोपी की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Murder Case: बारां के भंवरगढ़ कस्बे की प्रेम नगर सहरिया बस्ती में गत 11 जुलाई को देर रात घर के आंगन में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से सिर में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद थाना क्षेत्र के जैंसवा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड्डू सहरिया पीड़ित रामजीलाल के भाई का पति है और पत्नी को उसके ससुराल नहीं भेजने को लेकर खफा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं और जंगल सहित आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिपकर रह रहा था।

सिर में फंस गई कुल्हाड़ी

थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य ने बताया कि देर रात रामजी लाल सहरिया निवासी सिरसौद थाना केलवाड़ा हाल भंवरगढ़ बारां पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर घायल कर दिया था। कुल्हाड़ी सिर में फंस गई थी। उसे कोटा रेफर किया था 3 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद कुल्हाड़ी निकाली जा सकी थी अभी वहां उपचार चल रहा है। गत पांच दिन से पुलिस टीमें आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के बाद गुरुवार शाम को आरोपी की पहचान कर उसको थाना क्षेत्र के जैंसवा गांव के जंगल से गिरफ्तार किया।

पत्नी को लेने आए था नहीं भेजा तो मारी कुल्हाड़ी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान लड्डू सहरिया पुत्र लक्ष्मण लाल सहरिया निवासी जैंसवा के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लड्डू सहरिया रामजीलाल सहरिया की बहन का पति है। गत कई दिनों से वह पत्नी को उसके साथ नहीं भेजने से खफा था। 11 जुलाई को देर रात पत्नी को डरा-धमकाकर लेने आया था लेकिन पत्नी के वहां नहीं मिलने पर वह आवेश में आ गया व सोते हुए रामजीलाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर भाग गया था।

जांच अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुलजिम अज्ञात था पड़ोसियों से पूछताछ की गई लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हुई बाद में पीड़ित की बालिका जो घटना के समय उसके पास सो रही थी उसने एक कटे हुए हाथ के व्यक्ति को वहां से भागते हुए देखने की बात सामने आने के बाद आरोपी की जानकारी मिली व उसे गिरफ्तार किया गया।

Updated on:
17 Jul 2026 02:03 pm
Published on:
17 Jul 2026 02:00 pm