बारां

देशी कट्टा ले जाने से मना किया तो पत्नी की हत्या

आपसी अनबन के चलते पत्नी को देशी कट्टे से फायर कर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2023, 9:01 PM IST
husband killed his wife case in baran

मांगरोल( बारां)। आपसी अनबन के चलते पत्नी को देशी कट्टे से फायर कर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बमोरीकलां निवासी दीपक प्रजापति को पत्नी शीला बाई नागर की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने के बाद इससे देशी कट्टा बरामद किया गया है।

यह रहा हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 16 फरवरी को दीपक अपने साथ भरा हुआ देशी कट्टा लेकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में नयागांव दुर्जनपुरा जाना चाहता था। पत्नी शीला ने कट्टा अपने साथ नहीं ले जाने की जिद की तो आवेश में आकर दीपक ने उस पर ही फायर कर दिया। इसके बाद कोटा के मेडिकल कालेज में घायल शीला की मौत हो गई थी।

Published on: