मांगरोल(बारां)। पहले तो उसने आपसी कहासुनी के दौरान आवेश में आकर पत्नी को देशी कट्टे से गोली मार दी, इसके बाद भी वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो गंभीर अवस्था में घायल पत्नी को उपचार के लिए कोटा ले गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात मांगरोल पुलिस मेडिकल कॉलेज कोटा पहुंची, घटना 16 फरवरी की बमोरीकलां गांव की है। झगड़े के दौरान दीपक प्रजापति उर्फ दीपू ने उसकी पत्नी शीला के कट्टे से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में वह शीला की जान बचाने के लिए अस्पताल दर अस्पताल के चक्कर काटता रहा। उसकी जान तो बची नहीं, लेकिन इस दौरान दीपक के इरादों को खुलासा हो गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गया।