8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक, बारात सहित बैरंग लौटा

श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित कल्लरखेड़ा गांव में पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक के मंसूबों पर पानी फिर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Feb 2023, 3:26 PM IST

Young man reached for second marriage

अबोहर। श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित कल्लरखेड़ा गांव में बुधवार को पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक के मंसूबों पर पानी फिर गया। पहली पत्नी को जैसे ही पति के दूसरी शादी कराने का पता चला तो वह परिवार सहित मौके पर जा पहुंची। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद दूल्हा बने युवक को बैरंग लौटना पड़ा।

वहां पहुंची कुलदीप कौर ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी अराइयांवाला (मोहकमवाला) गांव के सुखविंदर सिंह के साथ हुई। एक साल बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया। कुछ समय से उसकी अपने पति सुखविंदर सिंह से अनबन चल रही थी इसलिए वह मायके में रहने लगी। कुलदीप कौर के अनुसार बुधवार सुबह पता चला कि उसका पति सुखविंदर सिंह कल्लरखेड़ा गांव की एक लड़की से दूसरा ब्याह रचाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बेटी की डोली उठने से एक दिन पहले पिता हुआ दुनिया से विदा, परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल

जब वह अपने परिवार के साथ कल्लरखेड़ा गांव पहुंची तो वहां एक घर शादी का मंडप सजा हुआ था और सुखविंदर सिंह लड़की से फेरे ले चुका था। जब उसने पूरी बात बताई तो वहां हंगामा हो गया। इस दौरान लड़की पक्ष ने शादी की रस्में रुकवा दी और पुलिस बुला ली।

कुलदीप कौर ने बताया कि सुखविंदर सिंह व उसके परिवारवाले खुद को फंसता देखकर कहने लगे कि वह तो अपने छोटे बेटे की बारात लेकर आए थे। उधर, दुल्हन बनी लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि सुखविंदर सिंह ने उन्हें भी धोखे में रखा और अपने तलाक की बात कही थी।

इसी वजह से उन्होंने यह रिश्ता किया था। कल्लरखेड़ा पुलिस चौकी के एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने फिलहाल शादी रुकवा दी है। उधर, शादी रुकने के बाद सुखविंदर सिंह बारात लेकर बैरंग अपने गांव अराइयांवाला लौट गया।