बारां

पहले गोली मारी, घायल हुई तो उपचार के लिए लगाता रहा दौड़

पहले तो उसने आपसी कहासुनी के दौरान आवेश में आकर पत्नी को देशी कट्टे से गोली मार दी, इसके बाद भी वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो गंभीर अवस्था में घायल पत्नी को उपचार के लिए कोटा ले गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2023, 1:42 PM IST
Husband killed his wife in baran

मांगरोल(बारां)। पहले तो उसने आपसी कहासुनी के दौरान आवेश में आकर पत्नी को देशी कट्टे से गोली मार दी, इसके बाद भी वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो गंभीर अवस्था में घायल पत्नी को उपचार के लिए कोटा ले गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात मांगरोल पुलिस मेडिकल कॉलेज कोटा पहुंची, घटना 16 फरवरी की बमोरीकलां गांव की है। झगड़े के दौरान दीपक प्रजापति उर्फ दीपू ने उसकी पत्नी शीला के कट्टे से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में वह शीला की जान बचाने के लिए अस्पताल दर अस्पताल के चक्कर काटता रहा। उसकी जान तो बची नहीं, लेकिन इस दौरान दीपक के इरादों को खुलासा हो गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गया।

प्रेमविवाह के बाद होता रहता था विवाद
पुलिस के अनुसार बमोरीकलां निवासी दीपक उर्फ दीपू प्रजापति ने कोटा जिले के बड़ौद कस्बा निवासी शीला नागर से चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से किसी न किसी बात को लेकर दोनों में अनबन होती रहती थी। मर्जी से शादी करने से शीला का पीहर में भी आना-जाना नहीं था। 16 फरवरी को दोनों के बीच कहासुनी के दौरान दीपक ने घर पर ही दोपहर करीब 12 बजे देशी कट्टा से शीला पर फायर कर दिया।

इसके बाद वह पत्नी शीला की मौत का इंतजार करता रहा, लेकिन जब वह घायल अवस्था में तड़पती रही तो उसके होश उड़ गए और शीला को उपचार के लिए गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए बारां रेफर कर दिया। बारां के निजी चिकित्सालय से भी हालत गंभीर होने से कोटा रेफर कर दिया। आरोपी कोटा में यह शीला को लेकर निजी अस्पताल गया।

वहां से भी रेफर किया तो 17 फरवरी को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। जहां शीला की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर मांगरोल पुलिस शुक्रवार की रात कोटा पहुंची व मामले की आवश्यक जानकारी जुटाई। इधर, पीहर पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद इनकार कर दिया। ऐसे में शव ससुराल वालों को सौंप दिया गया।

बनाता रहा बहाने
थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बमोरीकलां स्वास्थ्य केन्द्र में जब शीला पेट में खून निकला तो उसने धोक देते समय भाला गड़ जाने की जानकारी दी। बारां में जब शीला के पेट में बुलेट निकला तो उसने भटेडिया के माळ में सास-बहू को सरसों काटने जाने व इस दौरान किसी शिकारी के गोली चलाने का बहाना बनाया। कोटा मेडिकल कॉलेज में जब इसका आपरेशन किया, तब इसकी हत्या करने का राज खुला। इस मामले में शाीला के भाई दुर्गेश नागर की तरफ से रिपोर्ट ली गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने मांगरोल पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
19 Feb 2023, 1:42 PM IST
Published on: