Warning Of Ration Distribution Boycott: बारां में राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों को लेकर 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। खराब इलेक्ट्रॉनिक कांटे, कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
Ration Dealers Announced Indefinite Strike: बारां राशन डीलर विक्रेता संघ जिला इकाई की बैठक पब्लिक पार्क में हुई जिसमें राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई व 01 मार्च से राशन वितरण का बहिष्कार करने को लेकर जिला रसद अधिकारी को मुख्य खाद्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष योगेश गौड ने बताया कि राशन डीलरों को राशन वितरण करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
पोश मशीनों को इलेक्ट्राॅनिक कांटों से जोड़कर वितरण करना चालू कर दिया है, लेकिन सरकार की ओर से 4 वर्ष पूर्व दिए गए कांटों में से अधिकांश खराब है जिससे राशन वितरण व्यवस्था बाधित है। मांग की गई कि जब सरकार कांटों को पोश मशीन से जोड़कर वितरण करवाना चाहती है तो हमें 2 प्रतिशत छीजत भी दी जाए।
मिनिमम इनकम गारंटी के तहत हमें या तो कमीशन वृद्धि या फिर सम्मानजनक मानदेय देकर हमें आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। पिछले 8 वर्षों का सहरिया किट वितरण का बकाया कमीशन और कमीशन में से काटे गए टीडीएस की राशि, जो अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुई है वह भी जल्द ही हमें दिलवाया जाए।
समस्याओं को लेकर 1 मार्च से वितरण व्यवस्था का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। राशन वितरण बहिष्कार समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक गजेंद्र सुमन मिर्जापुर अंता को नियुक्त किया गया। ज्ञापन देने वालों में शहर व जिलेभर के पदाधिरारी शामिल रहे।