बारां

MP में मर्डर का आरोपी साधु बनकर राजस्थान में काट रहा था फरारी, 30 साल बाद हुआ गिरफ्तार

Rajasthan Crime: मध्यप्रदेश में 1993 के हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका आरोपी साधु के वेश में राजस्थान में फरारी काट रहा था।
2 min read
Dec 30, 2025
Murder-Accused-Arrested
फोटो: पत्रिका

MP Murder Accused Arrested: बारां की सदर थाना पुलिस ने मप्र के अशोक नगर जिले के साडोरा थाना पर 1993 में दर्ज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को हीकड़ गांव से गिरफ्तार कर मप्र पुलिस को सौंपा। आरोपी हीकड़ गांव में नदी किनारे स्थित आश्रम में साधु के वेष में सेवा पूजा करते हुए फरारी काट रहा था। न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने बारां सदर थाना पर सूचना दी थी की उच्च न्यायालय ग्वालियर बैंच ने 2 जनवरी 2018 को पारित निर्णय की पालना में 1993 में थाना साडोरा जिला अशोक नगर मप्र में दर्ज प्रकरण में अभियुक्त माधोसिंह शिकारी, निहालसिंह शिकारी, मोहन सिंह शिकारी, जुगराज सिंह शिकारी व रामभरोस सिंह शिकारी को सजा भुगतनेे के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है।

इस पर टीम गठित की गई। टीम ने हीकड़ गांव से एक अभियुक्त रामभरोस सिंह शिकारी निवासी देरशी थाना साडोरा जिला अशोक नगर मप्र को गिरफ्तार कर मप्र पुलिस के साथ रवाना किया।

सूत्रों ने बताया कि प्रकरण में एक ही परिवार के पांच लोग आरोपी हैं। इनमें से एक पूर्व में गिरफ्तार किया जा चु़का है। एक आरोपी बारां जिले में रह रहा था। इसे सोमवार को गिरफ्तार कर मप्र पुलिस को सौंपा गया।

नरेगा मजदूर की मृत्यु

वहीं बारां के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के नेहरूपुरा निवासी एक विवाहिता मनरेगा मजदूर की की जिला अस्पताल में में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि विवाहिता गीता राय बंगाली (50) गांव में मनरेगा मजदूर है तथा कार्यस्थल पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उसे नाहरगढ़ से रेफर करने पर यहां जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।बाइक सवार घायलबारां. शहर के खजूरपुरा तिराहा के समीप बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक शोभित नागर निवासी कवाई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि युवक बाइक से गांव लौट रहा था।

Updated on:
30 Dec 2025 11:30 am
Published on:
30 Dec 2025 11:29 am