बारां

Rajasthan: ठेकेदार के इश्क में पत्नी ने पति को बना दिया ‘अनाकरली’, हत्या कर ईंटों में चुन दिया, इस गलती से खुला राज

Baran Crime News: राजस्थान के बांरा जिले की कोर्ट ने एक महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब पांच साल चले ट्रायल, बयान और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने दोनों के लिए ये सजा तय की है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने […]
2 min read
Jan 30, 2026
Feature image
Murder News Baran

Baran Crime News: राजस्थान के बांरा जिले की कोर्ट ने एक महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब पांच साल चले ट्रायल, बयान और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने दोनों के लिए ये सजा तय की है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी और उसके बाद उसे ईंट भट्टे में अपने हाथों से ही चुन दिया था। लाश का पता लगाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। बाद में पुसिल ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला और उसके प्रेमी को फरार होने से पहले ही अरेस्ट कर लिया था। मामला नवम्बर 2020 का था, जिसमें अब सजा सुनाई गई है।

ईंट भट्टे पर काम करती थी पति के साथ, इस दौरान ठेकेदार से बने अवैध संबंध

पूरे मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस ने की है। मिली जानकारी के अनुसार भरत नाम के एक शख्स ने 29 नवम्बर 2020 को जिले के सदर थाने में अपने भाई महेन्द्र के मिसिंग होने के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को बताया गया था महेन्द्र और उसकी पत्नी कांति बाई ईंटों के भट्टे पर काम करते थे। दोनों 21 नवम्बर को नाइट शिफ्ट के लिए गए थे। इस दौरान लेबर ठेकेदार राकेश भी साथ था। राकेश भट्टे पर स्टाफ संभालता था और भट्टे के मालिक के लिए काम करता था।

ठेकेदार और कांतिबाई के बीच बन गए थे अवैध संबंध, इसी बात पर हुआ था झगड़ा

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राकेश और कांतिबाई के बीच में अवैध संबंध थे और इसी कारण अक्सर महेन्द्र और कांतिबाई में झगड़ा होता था। 21 नवम्बर को दोनों राकेश के साथ ही काम पर गए थे। इस दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और राकेश वहीं मौजूद था। दोनों के बीच हुए विवाद के बारे में महेन्द्र के भाई भरत ने पुलिस को जानकारी दी थी, इसी आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

राकेश की मदद से कांतिबाई ने पति महेन्द्र को मारा और भट्टों में अपने ही हाथों से चुन दिया

जिस भट्टे पर कांतिबाई और महेन्द्र काम करने गए थे, वह कोतवाली इलाके में था। सदर पुलिस जांच करती हुई वहां पहुंची तो भट्टे के नजदीक मिट्टी की चुनाई देखी और उसके बाद से गुजरने के दौरान पुलिस को दुर्गंध आने लगी। जांच की तो पता चला कि चुनाई के पीछे महेन्द्र का शव था जो गल चुका था। यह करीब सात से आठ दिन पुराना था। पुलिस ने राकेश और कांतिबाई की तलाश तेज कर दी और दोनों को फरार होने से पहले धर लिया। करीब पांच साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद अब दोनों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। अवैध संबंधों के एक और केस ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है।

Updated on:
30 Jan 2026 09:53 am
Published on:
30 Jan 2026 09:53 am