बारां

राजस्थान में बढ़ते तापमान का कहर, तीन दिन में डेढ़ दर्जन आग की घटनाओं से खेत-खलियानों में फसलें चौपट?

Rajasthan News : जैसे जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अधिकतर आग की घटनाएं खेत खलियानों में हो रही हैं।

2 min read
Apr 22, 2024
बारां. बड़ा गांव में कटे पड़े गेहूं की फसल के समीप लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

Baran News : जैसे जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अधिकतर आग की घटनाएं खेत खलियानों में हो रही हैं। बिते तीन दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खेतो में आग लगने की करीब एक दर्जन घटनाएं हुई हैं। जिसके चलते दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां दौड़ लगाती नजर आ रही हैं।

रविवार को भी सुबह पाठेड़ा गांव के खेत समेत देर शाम को बामनहेड़ा गांव में आग की सूचना मिली। वही शनिवार को बड़ा गांव में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। वही कई खेतो की नोलाईयां भी सुलग रही हैं। अग्निशमन विभाग के प्रभारी उवेश शेख ने बताया कि रविवार को दो स्थानों समेत शनिवार दिन भर में विभिन्न स्थानों पर करीब 8 -10 चक्कर दमकलों को काटने पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 1.43 मांगरोल रोड पर निरोगधाम के आस-पास के खेतों की नोलाईयों में आग लगी। दोपहर 3.10 बजे बड़स बालाजी धाम के आगे खेत में नोलाईयों में लगी आग पर काबू पाया। यहां पर गेहूं व मकान को भी आग की चपेट में आने से बचाया गया। दोपहर बाद 3.26 पर अटरु रोड मंडोली पर गेहूं का सात बीघा का भूसा जल गया वही कास्ता के पाइप भी जल गए। शाम को 4.09 बजे गोपालपुरा माथना रोड पर खेत के पास नोलाइयो की आग दमकल ने बुझाई।

शाम को 5.37 पर भड़सूई गांव में रेवड़ी में लगी आग से कास्ता पाइप जल गए। यहां पर करीब एक लाख का नुकसान बताया गया। शाम को 6.07 बजे आंखेड़ा गांव के खेत में गेहूं के खेत की नोलाइयो में लगी आग को बुझाया गया। वही शाम को 7.10 बजे बराना गांव दाता साहब के पास गेहूं की नोलाईयों में लगी आग को बुझाया गया।

प्रभारी शेख ने बताया कि रोजाना 8 से 10 फायरकाल हो रहे हैं। जिसके चलते फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि बारां दमकल विभाग के कार्यालय से शाहाबाद, नाहरगढ़ तथा सीसवाली क्षेत्र समेत मांगरोल का पूरा एरिया कवर करना पड़ता हैं।

यह भी पढ़ें

Published on:
22 Apr 2024 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर