बारां

हाइवे पर सर्राफा व्यापारी से 15 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना लूटा

पलायथा और अंता के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने रोका और उसका बैग लेकर फरार हो गए।

2 min read
Oct 18, 2024
पलायथा और अंता के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने रोका और उसका बैग लेकर फरार हो गए।

पलायथा से लौट रहा था अंता का व्यापारी

crime news : अंता/पलायथा. यहां से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात 8 बजे के बाद अंता निवासी एक सर्राफा कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने 15 किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोने की लूट कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। वहीं पुलिस लूटे गए माल की मात्रा कम बता रही है।

दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था

जानकारी अनुसार अंता निवासी अजय सोनी पलायथा में पार्वती ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलर्स की दुकान लगाता है। वह प्रतिदिन की तरह अपने प्रतिष्ठान को बंद कर मोटरसाइकिल से अंता लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लूट की वारदात कर दी। सोनी ने बताया कि पलायथा और अंता के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने इसे रोका और कहा कि हम फाइनेंस वाले हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। जब तक वह माजरा समझता आरोपी उसका बैग लेकर फरार हो गए। सोनी ने बताया कि उसके बैग में 15 किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोना था। बाद में अजय सोनी ने घटना की जानकारी अंता पुलिस स्टेशन जाकर दी। घटना की सूचना मिलने पर बारां से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने राजेश चौधरी ने घटनास्थल पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली है।

रैकी का शक

सर्राफा व्यापारी अजय सोनी के बेटे पुष्पेन्द्र सोनी ने बताया कि उसके पिता 9- 10 साल से पलायथा में दुकान लगाते हैं। वे रोज अपना सामान बैग में भरकर बाइक से ही वर्षों से अंता अपने घर लाते-ले जाते हैं। इन दिनों दीपावली का सीजन चल रहा है। ऐसे में दुकान बंद करने में देरी हो जाती है। गहने आदि भी अधिक रखते है। ऐसे में संभवत: चोरों ने रेकी की होगी और पिस्तौल तान कर लूट की वारदात कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नही की गई थी। व्यापारी से पूछताछ की जा रही थी।

लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी से नेशनल हाइवे 27 पर पलायथा के निकट पिस्टल दिखाकर लूट को अंजाम दिया है। तीन लुटेरे बाइक से पीछा करते हुए नजदीक पहुंचे और लूट की। प्राथमिक जानकारी के आधार पर करीब 75 ग्राम सोने के जेवरात तथा करीब 6 किलो चांदी के आभूषणों की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है। वहीं कई टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी है। घटना क्षेत्र के सीसटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

राजेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बारां

Published on:
18 Oct 2024 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर