बारां

देखते ही देखते जलकर धुआं हो गई किसान की मेहनत

सरपंच ने की मुआवजे की मांग, नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2021, 10:50 PM IST
देखते ही देखते जलकर धुआं हो गई किसान की मेहनत
देखते ही देखते जलकर धुआं हो गई किसान की मेहनत

छबड़ा. भुवाखेड़ी के राजस्व ग्राम उचावद में बिजली की लाइन से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गुरुवार को डेढ़ बीघा क्षेत्र में गेहूं की फसल आग लगने से नष्ट हो गई। सरपंच प्रियंका मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर १२ बजे उचावत निवासी जानकीलाल बेरवा के खेत में बिजली के स्पार्क से आग लग गई। इसे बुझाने के लिए ग्रामीणों ने थाने में फोन किया। वहां से छबड़ा नगर पालिका एवं मोतीपुरा प्लांट की फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दोनों ही नहीं पहुंच पाई।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों के माध्यम से आग पर काबू पाया। सरपंच प्रियंका मीणा ने फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। सरपंच ने बताया कि पिछले वर्ष भी आग लगने से किसानों की फसलें नष्ट हो गई थी। इसके बाद भी क्षेत्र में फायर ब्रिगेड को लेकर प्रशासन सचेत नहीं है। बाद में सरपंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पटवारी शिवानी भार्गव ने आग से हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी।

Published on: