बारां

खंभों से आइसोलेटर के कॉपर पाइप की चोरी पर लगा अंकुश, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

युवक पूर्व में विद्युत वितरण निगम की एफआर टीम में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करता था। इस मामले में राजस्थान पत्रिका के 11 सितंबर के अंक में सीसी टीवी फुटेज के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी कमल नायक निवासी गजनपुरा को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
2 min read
Sep 26, 2025

शहर में कई जगह आए दिन हो रही थी वारदात

बारां. कोतवाली पुलिस ने विद्युत वितरण निगम के खंभों पर लगे आइसोलेटर (जीओ) के कॉपर पाइप चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक पूर्व में विद्युत वितरण निगम की एफआर टीम में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करता था। इस मामले में राजस्थान पत्रिका के 11 सितंबर के अंक में सीसी टीवी फुटेज के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी कमल नायक निवासी गजनपुरा को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

नए सिरे से की जांच तो मिली सफलता

प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी कोतवाली के हैड कांस्टेबल गुलाब चन्द ने बताया कि कुछ दिनों पहले मिनी सचिवालय भवन की एसी की केबल अज्ञात शातिर काटकर ले गए थे। इस मामले में जांच की जा रही थी। इसी बीच निगम के खंभे से कॉपर पाइप चोरी करने का मामला उजागर हुआ तो फिर अधिकारियों के आदेशानुसार नए सिरे से जांच शुरू की गई। इसमें मांगरोल रोड पर एक कबाड़ी के पास से एसी की केबल बरामद हुई। कबाड़ी ने अन्ता निवासी एक स्मैकची युवक द्वारा बेचने की सूचना दी। इस पर दोनों को पकड़ा गया तथा कोटा रोड पर बिजली खंभे से केबल चोरी के फुटेज के आधार पर गजनपुरा निवासी युवक कमल नायक को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल भेज दिया।

पत्रिका ने उजागर किया

विद्युत निगम कर्मचारियों का कहना है कि पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के दिन ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। वारदात के फुटेज व आरोपी की जानकारी के लिए पुलिसकर्मियों के फोन आ गए थे। 12 सितंबर को आरोपी को डिटेन कर लिया था। अब जीओ के कॉपर पाइप आदि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा है। पिछले 12 दिनों से तो इस मामले में पूर्ण शांति है।

Updated on:
26 Sept 2025 01:48 pm
Published on:
26 Sept 2025 01:48 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’