
समोसे बनाना और खिलाना कभी इतना भारी भी पड़ सकता है?सोच नहीं सकते लेकिन बारां शहर के अस्पताल रोड़ पर एक हलवाई को समोसे बनाना भारी पड़ गया। आग ने ऐसा तांडव किया कि दस जने गंभीर झुलस गए और आग लपलपाती दौडती रही।रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह गैस भट्टी पर कचौरी, समोसे तलते समय गैस रिसाव होने से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान मालिक समेत पांच जने झूलस गए। क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। बड़ी संख्या में लोग दुकान के आसपास लोग जमा हो गए, करीब बीस मिनट तक यातायात थमा रहा। बाद में लोगों ने पानी व धूल फेंक आग पर काबू पाया। इस दौरान नगरपरिषद का अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया था। सभी झुलसे लोगों को अचेतावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में इन सभी को कोटा रैफर कर दिया गया।
Read more : मैथ में कम नंबर मिले बेटे को,पीट दिया टीचर को
अचानक भभकने लगा सिलेंडर
कोतवाली के एएसआई धन्नालाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल रोड पर रामनारायणजी की बाड़ी के समीप स्थित रेस्टोरेंट पर दुकानदार घनश्याम राठौर व उसका पुत्र सुरेन्द्र राठौर ग्राहकी कर रहे थे। कुछ ग्राहक दुकान में अन्दर बाहर मौजूद थे।
हलवाई देवेन्द्र नामा दुकान के बाहर रोड पर गैस भट्टी जलाकर कचौरी, समोसा तल रहा था। इस दौरान सिलेंडर के पाइप से हल्की-हल्की गैस रिसाव हो रही थी, लेकिन पता नहीं लगा। बाद में अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली तथा आग दुकान में फैल गई।
खुद ही किया आग बुझाने का प्रयास
दुकान में आग फैलते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हलवाई देवेन्द्र नामा व दुकानदार घनश्याम आग की चपेट में आ गए। इस दौरान इन दोनों व अन्यों ने आग पर पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे दुकान के कर्मचारी युवक विजय उर्फ बिरजू, दीपक पांचाल व सुरेन्द्र राठौर भी झुलस गए। आसपास के लोग ही पांचों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा भर्ती कराया। बाद में यहां से सभी पांचों को कोटा रैफर कर दिया गया। पुलिस ने सुरेन्द्र राठौर के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।