बारां

भरने लगी बारां मंडी की झोली…एक ही दिन में आया दो लाख कट्टे गेहूं

स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को करीब दो लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई। सरसों समेत अन्य जिंस की आवक भी करीब 25 हजार कट्टे रही। लहसुन के भाव 6211 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2023, 7:23 PM IST
Two lakh bags of wheat arrived in a one day in baran mandi

बारां। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को करीब दो लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई। सरसों समेत अन्य जिंस की आवक भी करीब 25 हजार कट्टे रही। लहसुन के भाव 6211 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं का औसत भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंगलवार को मंडी में गेहूं की नीलामी नहीं होगी। ऐसे में अब गेहूं लाने वाले किसानों को पूर्व निर्धारित समय अनुसार रात 11 बजे से मंडी में प्रवेश दिया जाएगा।

- 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर में हुई गेहूं की बुवाई
- 13 हजार हेक्टेयर अधिक गत वर्ष की तुलना में

- 50 से 52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान
- 15 अप्रेल तक चलेगा कटाई व बुवाई का दौर

- 32 हजार हेक्टेयर में लहसुन की बुवाई, उत्पादन 1.75 लाख मैट्रिक टन

जिले में मौसम खराब रहने से किसान गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग नहीं करा रहे थे, लेकिन अब मौसम खुल गया है। यह साल फसल उत्पादन के लिए मुफीद रहेगा। जिले में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन वर्ष 2019-20 में 9 लाख 60 हजार 909 मीट्रिक टन रहा था, लेकिन तब 1 लाख 81 हजार 699 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी। बाद में मौसम खराबे के कारण गेहूं का रकबा लगातार घटता रहा है।
- अतीश शर्मा, उपनिदेशक कृषि विस्तार, बारां

Updated on:
27 Mar 2023, 7:23 PM IST
Published on: