4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनिया की तीस हजार बोरी की आवक, भावों में मामूली इजाफा

कृषि उपज मंडी में गुरुवार को दूसरे दिन मंडी में कारोबार शुरू होने पर मंडी में धनिया की करीब पच्चीस से तीस हजार बोरी की आवक हुई। मंडी में धनिया के भावों में इस दिन भावों में सुधार देखने को मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Mar 2023, 4:57 PM IST

Ramganj Mandi Bhav:Arrival of thirty thousand bags of coriander

रामगंजमंडी। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को दूसरे दिन मंडी में कारोबार शुरू होने पर मंडी में धनिया की करीब पच्चीस से तीस हजार बोरी की आवक हुई। मंडी में धनिया के भावों में इस दिन भावों में सुधार देखने को मिला। सरसो ऊंचे में 4960 रुपए तक बिकी तो धनिया के भाव में सौ रुपए तक की तेजी देखने में आई।

मंडी में जिन्स लेकर आने वाले वाहनों की सख्या बढ़ने व जिन्स खरीद के बाद तुली हुई, जिसको वाहनों की मदद से गोदाम तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोपहर बाद से वाहनों का प्रवेश मंडी में रोक दिया गया। इसके बाद मंडी गेट के बाहर वाहन एकत्रित होने लगे तो जिन्स से भरे वाहनों को साबू मैदान में खड़ा करवा दिया, ताकि आवागमन में बाधा नहीं आए।

मंडी में इस दिन धनिया गीला नमी वाला 4700 से 5700, सूखा ब्लेक रेन टच 4600 से 5200, बादामी रेड क्वालिटी 5400 से 5750, बादामी बेस्ट 5850 से 6350, ईगल 6500 से 7000, स्कूटर 7300 से 8000, रंगदार 8200 से 9600, बेस्ट ग्रीन 10000 से 12400, स्पेशल ग्रीन 12800 से 15800, रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

यह भी पढे़ : धनराज लववंशी को खेती का चढ़ा जुनून तो छोड़ी तीन सरकारी नौकरियां, कमा रहे लाखों रुपए

दो दिन की आवक
मंडी में बुधवार को अवकाश था। इस दिन करीब बारह हजार बोरी मंडी में आ चुकी थी। रातभर आवक हुई। सुबह तक यह सिलसिला चला, इसके बाद आवक का आंकड़ा तीस हजार बोरी धनिया तक पहुंचा।

करीब सात हजार पेंडिंग
धनिया की आवक के मुकाबले में नीलामी यार्ड के साथ कुछ बाहरी हिस्से की डेरियों की नीलामी हुई। पांच से सात हजार बोरी धनिया बिकने से रह गया। गुरुवार को जिन्स लेकर आने वाले किसानों को देर रात मंडी में जगह खाली होने पर अंदर प्रवेश दिया गया।