बारां

झालावाड़ में पानी ने तरसाया, आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाया

कालीसिंध बांध के एनिकट के गेट किए ऊपर, दिनभर तरसते रहे कई मोहल्ले
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2021, 11:13 PM IST
झालावाड़ में पानी ने तरसाया, आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाया
झालावाड़ में पानी ने तरसाया, आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाया

झालावाड़. शहर में पेयजल के लिए कालीसिंध बांध से पानी छोड़ा गया, लेकिन कई जगह एनिकटों में गेट लगे होने से अभी पीपीजी देह तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में रविवार को कालीसिंध नदी में बने एक एनिकट के गेट खोले गए। इस मौके पर कर्मचारी हुकम, पूरीलाल, दिलीप, दिनेश, रामदयाल जोशी, चौथमल आदि ने गेट ऊपर किए। पर्याप्त जल सप्ताई नहीं होनेसे रविवारको भी कई झालावाड़ के कई मोहल्लों में नलों में पानी नहीं आया।

read also : फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारी घायल
वृंदावन में महिलाओं ने लगाया जाम
शहर में बिगड़ी नल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने वृदांवन गांव में रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप पर कुल रसूकदार लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में गांव वालों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है और नल भी नहीं आ रहे हैं। मौजूद औरतों ने बताया कि ग्रामीणों को पेयजल की खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

Published on: