पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया।
राष्ट्र सेविका समिति का जिला स्तरीय दूसरा पथ संचलन
बारां. नगर में राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को पथ संचलन निकाला। घोष की धुन व ताल पर कदम मिलाते हुए नारी शक्ति का जज्बा देख हरकोई चकित था। पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। यह आयोजन नगर क्षेत्र में दूसरी बार आयोजित हुआ है। पथ संचलन से पूर्व श्रीराम स्टेडियम प्रांगण में एकत्रिकरण व बोद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य वक्ता रीना शुक्ला ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने राष्ट्र सेविका समिति की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक व राष्ट्रीयता के साथ ही सनातन संस्कृति के कार्यों में उनकी अहम भूमिका को मजबूत करना है। मंच पर मुख्य वक्ता रीना शुक्ला चित्तौड़ प्रांत कार्यवाहिका एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसुमलता जैन सेवानिवृत्त महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहीं। बौद्धिक सत्र के पश्चात पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
पथ संचलन श्रीराम स्टेडियम से शुरु हुआ जो पुरानी सिविल लाइन्स, केशव कीर्ति भवन, चौथमाता मंदिर, नगर पालिका कालोनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए हॉस्पिटल रोड पहुंचा। वहां से धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, सर्राफा बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी चौक, सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट, प्रताप चौक से स्टेशन रोड होते हुए श्रीराम स्टेडियम पंहुचा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ हुआ। पथ संचलन के सम्पूर्ण मार्ग में नगर वासियों ने जयघोष और नारों के साथ पथ संचलन का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं पटाखों की गड$गड़ाहट के साथ सेविकाओं का अभिनंदन किया गया। सर्व हिन्दू समाज ने पथ संचलन का भव्य स्वागत किया।