बरेली

बरेली में फिरौती के लिए मासूम छात्र की हत्या

किडनैपर्स ने बच्चे को अगवा कर परिजनों से मांगी थी 10 लाख रुपए की फिरौती

2 min read
Dec 18, 2017
murder
murder

बरेली। शहर के बारादरी इलाके में सोमवार को 11 साल के छात्र का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र रविवार से गायब था। सोमवार सुबह को 10 लाख की फिरौती का पत्र छात्र के घर के दरवाजे पर पड़ा मिला था। घर वाले रकम का इंतजाम कर रहे थे। इसी बीच छात्र की लाश बरामद हो गई।


फिरौती में मांगे थे 10 लाख
बारादरी इलाके के मोहन तालाब के रहने वाले रईस मियां का 11 साल का बेटा अयान रविवार दोपहर को अचानक लापता हो गया था। अयान इलाके के ही निषाद पब्लिक स्कूल में पांचवी का छात्र था। अयान के गायब होने की सूचना परिवार ने बारादरी थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस उसे खोजने में लग गई थी। सोमवार को अयान के चाचा अनवर के नाम से 10 लाख की फिरौती का पत्र अयान के दरवाजे पर ही पड़ा मिला। पत्र में लिखा था कि अगर सौदा मंजूर हो तो दरवाजे पर दुप्पट्टा बांध देना।


गला घोंटकर की गई हत्या
पत्र मिलने के बाद पुलिस और परिजन दुपट्टा बांध कर अपहरण करने वाले को पकड़ना चाहते थे। इसी बीच दोहरा मोड़ पर बच्चे का शव बरामद होने की सूचना मिली। जिसके बाद जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो शव अयान का निकला। अयान की हत्या गला घोट कर की गई थी और उसका शव फेंक दिया गया था।


मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान का कहना है कि बच्चे की लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी परिचित पर ही हत्या करने का शक है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Published on:
18 Dec 2017 09:18 pm
Also Read
View All
बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा