
बरेली। सरकारी स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे गाना गाकर घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी में पीटी करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये कि सभी बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है।
यह वीडियो बरेली जिले के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल धीरपुर के बच्चों का है। कड़ाके की सर्दी में जहां लोग घरों से डरों से निकलने में डर रहे हैं। वहीं इस स्कूल के बच्चे गाना गाते हुए पीटी करते दिखाई दे रहे हैं। वहां स्कूल के टीचर भी मौजूद हैं। गाना गाकर पीटी करने का यह तरीका बेहद ही रोचक लग रहा है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल सिंह गुर्जर ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए हम लोग नए नए प्रयोग करते हैं। पीटी गीत भी उसका एक छोटा सा हिस्सा है। वहीं गांव के लोग भी स्कूल के शिक्षकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे भी खुश हैं।