बरेली

रेप के प्रयास में हुई 7 साल की बच्ची की हत्या

पोस्टमार्टम में बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए है

2 min read
Aug 09, 2018
रेप के प्रयास में हुई 7 साल की बच्ची की हत्या

बरेली। बारादरी के संजयनगर इलाके में दुष्कर्म में नाकाम होने पर दरिंदे ने सात साल की मासूम की गला दबा कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में बच्ची को गला दबा कर मारने की पुष्टि हुई है इसके साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए है साथ ही बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी बाहरी चोट पाई गई है। जिससे पुलिस का मानना है कि रेप के प्रयास में बच्ची की हत्या की गई है। बच्ची के किसी जानने वाले व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है और पहचाने जाने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में मोहल्ले के कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

किसी जानकार का है हाथ

ये भी पढ़ें

महिला ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बच्ची की हत्या में आस पास के किसी जानकार ही हाथ है। इसके कई कारण सामने आए है क्योकि बच्ची किसी अंजान व्यक्ति के साथ नहीं जाएगी अगर कोई अंजान व्यक्ति उसे जबरदस्ती ले जाता तो बच्ची शोर मचाती। इसके साथ ही गली के दो मकान में कुत्ते पले हुए है जो कि अंजान व्यक्ति के आने से भोंकते है लेकिन वारदात वाली रात ऐसा नहीं हुआ। बच्ची की लाश भी घर के पास मिली थी क्योकि कातिल बच्ची को दूर नहीं ले जा पाया और उसने मौका देखते ही घर के पास ही बच्ची की लाश फेंक दी।

खुलासे के लिए कई टीमों का गठन

बच्ची की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये तय हो गया है कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म के प्रयास में हुई है। थाने में दर्ज मुकदमे में पास्को एक्ट भी बढ़ा दिया गया है। इलाके के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, तीन घंटे जाम रहा रोड, पुलिस में खलबली
Published on:
09 Aug 2018 11:37 am
Also Read
View All