बरेली

फरीदपुर में झाड़ियों में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका, एसपी सिटी मौके पर

फरीदपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव पड़ा मिला। बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने झाड़ियों की ओर देखा तो शव की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

less than 1 minute read
Dec 02, 2025

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव पड़ा मिला। बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने झाड़ियों की ओर देखा तो शव की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन शरीर बुरी तरह गल जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को ठोस सुराग जुटाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने ग्रामीणों से बातचीत कर शुरुआती जानकारी ली और जांच को तेज करने को कहा।

ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। शव बुखारा रोड पर सिमरा बोरीपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस आसपास के थानों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फरीदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या और हादसे—दोनों एंगल पर जांच जारी है। महिला की पहचान के लिए फोटो थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रात के समय इस रास्ते पर आवाजाही करने वालों में डर बढ़ गया है। पुलिस ने मौके के आसपास पेट्रोलिंग तेज कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर