बरेली

तेज तर्रार एडीजी ने अपराध के खात्मे के लिए बनाया ये प्लान

एडीजी ने सभी सीओ से पांच-पांच अपराधियों की सूची मांगी है। जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेला भेजना होगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 2:48 PM IST
Prem Prakash

बरेली। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बरेली जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने नया तरीका अपनाया है। अब जोन के हर बदमाश की निगरानी की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। बदमाशों की निगरानी के लिए सिपाहियों को लगाया जाएगा जिसके तहत अब हर बदमाश के पीछे एक सिपाही लगाया जाएगा। सिपाही को महीने में तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और अच्छा काम करने वाले सिपाही को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी तरह से सर्किल ऑफिसर को महीने में पांच अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने इसके लिए जोन के सभी एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

क्या होगा फायदा

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि अब हर अपराधी के पीछे एक सिपाही को लगाया जाएगा जो कि अपराधियों की निगरानी करेगा। सिपाही को जिस भी बदमाश के पीछे लगाया जाएगा सिपाही को उसको गिरफ्तार करना होगा। इससे न सिर्फ बदमाशों में पुलिस का ख़ौफ़ रहेगा बल्कि आपराधिक घटनाओं में भी कमी आएगी इसके साथ ही बदमाश के जो अन्य साथी हैं उनको भी सबक मिलेगा। सीओ हफ्ते में दो बार सिपाहियों से इस बाबत फीड बैक भी लेंगे और टास्क पूरा करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सीओ को भी मिला टास्क

इसी तरह से सर्किल के टॉप फाइव अपराधियों के पीछे सीओ को लगाया जाएगा जिन्हें सीओ को गिरफ्तार करना होगा। एडीजी ने सभी सीओ से पांच-पांच अपराधियों की सूची मांगी है। जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेला भेजना होगा।

अनसुलझे मर्डर केस का भी होगा खुलासा

एडीजी ने अनसुलझे हत्याकांड से पर्दा उठाने के लिए भी पहल की है उन्होंने अनसुलझे हत्याकांड की सूची तलब की है और इन सूची के हिसाब से मर्डर के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं जिससे एक बार फिर पुलिस इन केसों के खुलासे के लिए सक्रिय हो गई है।

Published on: