28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल जा रही थीं दोनों बहनें, तभी रास्ते में दबंगों ने रोक लिया रास्ता और फिर…

ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों के किया गिरफ्तार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Mar 2018, 2:07 PM IST

Lalitpur

ललितपुर. एक ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाव का नारा बुलंद कर बेटियों को सम्मान देने की बात कर रही है, वहीं कुछ दबंग बेटियों के साथ अभद्रता कर उनसे छेड़छाड़ कर उनकी अस्मत से खेलने में लगे हैं। ऐसे दबंगों के भय से बेटियां पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ला निवासी एक छात्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि जब वह और उसकी छोटी बहन स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थीं, तभी दबंग शक्ति बाल्मीकि गौरव कुमार तथा अमित कुमार के साथ कुछ अज्ञात लड़के रास्ते में खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियों पर तंज कस रहे थे। जब हम लोग वहां से निकले, उन्होंने हम पर भी तंज कसे। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने दबंगई दिखाते हुए हम दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलोच किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें : योगी जी! बेटियों के सुहाग के साथ ये कैसा खेल, देना था चांदी लेकिन बांट दिया लोहा

15 वर्षीय लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़
दूसरे मामले में थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम सूरी कला निवासी एक महिला ने थाना बानपुर पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दबंग इंद्रपाल सिंह पुत्र राव राजा ठाकुर निवासी थाना सौजना व कल्याण सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी सुरीकलां ने उसके ही मकान में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की।

दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित छात्राओं ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354डी 504 506 धाराओं व सूरीकलां के मामले में 354क व 8 पास्को एक्ट में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें : लव-सेक्स और धोखा- पांच साल से लिव इन रिलेशन में थे दोनों, फिर एक दिन आई दूसरी लड़की तो प्रेमी ने...