बरेली

बरेली से छह महीने के लिए जिला बदर हुआ बवाल करने वाला आशू, बारादरी पुलिस ने पीलीभीत सीमा पर छोड़ा

बारादरी थाना क्षेत्र में आए दिन झगड़ा-फसाद और बवाल करने वाले खुराफाती आसिफ उर्फ आशू पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
Feature image

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में आए दिन झगड़ा-फसाद और बवाल करने वाले खुराफाती आसिफ उर्फ आशू पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया। मंगलवार को पुलिस टीम ने आसिफ को बरेली जिले की सीमा पार कर पीलीभीत की सीमा में छोड़ दिया और सख्त हिदायत दी कि तय अवधि से पहले जिले में कदम रखा तो जेल जाना पड़ेगा।

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जोगी नवादा निवासी आसिफ इलाके में कई बार झगड़े और बलवे कर माहौल खराब कर चुका है। करीब दो साल पहले जोगी नवादा में हुए बवाल में भी उसकी सक्रिय भूमिका रही थी। लगातार शिकायतों और रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रकरण प्रशासन को भेजा था।

जिला मजिस्ट्रेट ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आसिफ पर लगे आरोपों को सही मानते हुए उसे छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया। आदेश का पालन करते हुए बारादरी पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर कर पीलीभीत क्षेत्र में छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चेतावनी दी गई है—अगर आसिफ छह माह से पहले बरेली लौटा तो उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर