बरेली

अटल बिहारी वाजपेयी ने तोड़ दिया था जिसके लिए समझौता आज वही प्रवाहित करेंगे अटल जी की अस्थियां

संतोष गंगवार के लिए अटल जी ने जनता दल से समझौता तोड़ दिया था जिसके बाद संतोष गंगवार भाजपा से चुनाव लड़े और पहली बार लोकसभा चुनाव जीते।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 3:18 PM IST
Santosh Gangwar
अटल बिहारी वाजपेयी ने तोड़ दिया था जिसके लिए समझौता आज वही प्रवाहित करेंगे अटल जी की अस्थियां

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शुक्रवार देर शाम बरेली पहुंच गया और शनिवार की शाम उनकी अस्थियों को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रामगंगा नदी में प्रवाहित करेंगे। ये क्षण केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला पल होगा। क्योंकि 1989 में संतोष गंगवार पहली बार लोकसभा चुनाव अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से ही जीते थे। संतोष गंगवार के लिए अटल जी ने जनता दल से समझौता तोड़ दिया था जिसके बाद संतोष गंगवार भाजपा से चुनाव लड़े और पहली बार लोकसभा चुनाव जीते।

जनता दल से तोड़ा समझौता

अटल बिहारी वाजपेयी के बरेली दौरे के दौरान उनके साथ रहने वाले लोकतंत्र रक्षा सेनानी वीरेंद्र अटल ने बताया कि 1989 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता दल से गठबंधन था और बरेली लोकसभा सीट से जनता दल ने जयदीप सिंह बरार को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन संतोष गंगवार भी चुनाव लड़ना चाहते थे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से इस सम्बंध में बात की जिसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता दल से समझौता तोड़ दिया और संतोष गंगवार चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में उनकी ये पहली जीत थी। संतोष गंगवार बरेली लोकसभा से सात बार चुनाव जीत चुके हैं।वो अटल जी की सरकार में भी मंत्री बने थे।

रामगंगा में प्रवाहित होंगी अस्थियां

अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शनिवार सुबह स्टेडियम लाया जाएगा जहां पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी जिसके बाद शहर में विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। जोकि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेटेलाइट पहुँचेगी। जहां से यात्रा फरीदपुर जाएगी। फरीदपुर होते हुए यात्रा बदायूं जाएगी और बदायूं से वापस बरेली आएगी और रामगंगा नदी में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।

Published on:
Also Read
View All
BAREILLY NEWS: डिप्टी सीएम ने प्लाईवुड फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जिला अस्पताल आने का कार्यक्रम निरस्त, लखनऊ की बैठक के चलते बदला दौरा

BAREILLY NEWS: मीरगंज में गोकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हथियार और उपकरण बरामद

BAREILLY NEWS: 25 लाख रुपये के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल

BAREILLY NEWS: बरेली में केशव मौर्य ने भरी सामाजिक समरसता की हुंकार, 30 मेधावियों को किया सम्मानित, हजारों की भीड़ जुटी

BAREILLY NEWS: नौकरी का झांसा देकर 24.50 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी, तीन पर FIR